एक्सप्लोरर

Shimla Traffic Jam: शिमला में लगने वाला जाम बना लोगों के लिए सिरदर्द, क्या है वजह और कैसे बचें?

Shimla News: शिमला में बीते दो साल में स्मार्ट सिटी के काम में तेजी आई है. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में 17 किलोमीटर लंबे फुटपाथ के साथ 12 किमी सड़कों को चौड़ा करने का काम किया गया है.

Shimla Traffic Jam: दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और पर्यटन के लिए पहचान रखने वाली पहाड़ों की रानी और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) इन दिनों जाम सिटी बनी हुई है. शहर में लगने वाला जाम आम लोगों की सिर दर्दी बढ़ा रहा है. 20 मिनट में तय होने वाले रास्ते को पूरा करने के लिए डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है. आम जनता सोच रही है कि आखिर स्मार्ट सिटी शिमला की स्मार्टनेस कहां है? शहर के मुख्य इलाकों में हर 100 मीटर पर पुलिस के जवान तैनात हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर का जाम है कि खत्म होने का नाम नहीं लेता.
 
शहर में अमूमन सुबह और शाम के समय जाम की समस्या ज्यादा रहती है. बच्चों के स्कूल जाने और कर्मचारियों के ऑफिस जाने के वक्त तो गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं. शिमला की सड़कें बेहद संकरी हैं. यहां गाड़ियों की संख्या बढ़ने की वजह से जाम की समस्या बढ़ रही है. यही नहीं, शहर में आने वाले पर्यटकों की गाड़ियां भी जाम की समस्या को बढ़ाते हैं. पर्यटन सीजन के दौरान तो शहर में अपनी गाड़ी से सफर करना किसी आफत से कम नहीं लगता.
 
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कें हुईं चौड़ी
राजधानी शिमला में बीते दो साल में स्मार्ट सिटी के काम में तेजी देखी गई. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में 17 किलोमीटर लंबे फुटपाथ के साथ 12 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा करने का काम किया गया. इसके अलावा शहर में विधानसभा के नजदीक लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए 230 मीटर लंबा फ्लाईओवर भी प्रस्तावित है, जो विक्ट्री टनल से सीधा विधानसभा चौक पर जाकर मिलेगा. इसके अलावा शिमला शहर के विक्ट्री टनल पर भी 60 मीटर की रोड एक्सटेंशन की जानी है. यह दो मुख्य प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद शहर में जाम की समस्या कुछ हद तक कम होगी.
 
 
यहां लगता है ज्यादा जाम
यूं तो शहर भर में जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन मुख्य रूप से विक्ट्री टनल, विधानसभा चौक, लिफ्ट पार्किंग, छोटा शिमला, संजौली, कसुम्पटी और बालूगंज में जाम की समस्या ज्यादा है. इन जगहों में ऑफिस की संख्या ज्यादा होने और कुछ जगह पर सड़क संकरी होने की वजह से जाम की समस्या अधिक रहती है.
 
शहर में जाम से कैसे बचें?
शिमला शहर में जाम की समस्या से बचने के लिए सुबह घर से जल्दी निकल कर जाम से बचा जा सकता है. इसके अलावा शहर में बने बाईपास रोड का इस्तेमाल कर भी गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं. इससे न केवल आप जाम से बचेंगे बल्कि शहर के कार्ट रोड पर भी गाड़ियों का दबाव कम होगा. हालांकि पर्यटन सीजन के पीक के दौरान बाईपास रोड पर भी जाम की समस्या हो जाती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget