एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh News: दिल्ली से कुल्लू-धर्मशाला के लिए जल्द शुरू होगी हवाई यात्रा, पर्यटन निगम को चुनाव आयोग से मिली मंजूरी

Himachal Pradesh: हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आचार संहिता की वजह से शुरू होने जा रही यह उड़ान रुक गई थी. इससे पहले 26 सितंबर को दिल्ली से शिमला कुल्लू और धर्मशाला के लिए उड़ान शुरू होनी थी.

Himachal Pradesh Kullu-Dharamshala Flight: हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के बीच पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के आह्वान पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली से धर्मशाला और कुल्लू के लिए हवाई उड़ान की मंजूरी दे दी है. चुनाव आचार संहिता की वजह से शुरू होने जा रही यह उड़ान रुक गई थी. इससे पहले 26 सितंबर को दिल्ली से शिमला कुल्लू और धर्मशाला के लिए उड़ान शुरू होनी थी. एलाइंस एयर ने शिमला के लिए तो उड़ान शुरू कर दी, लेकिन कुल्लू और धर्मशाला के लिए उड़ान शुरू नहीं हो सकी थी. इसके बाद चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लग गई और कुल्लू-धर्मशाला के लिए फ्लाइट शुरू नहीं हो सकी. ऐसे में पर्यटन निगम ने चुनाव आचार संहिता के चलते केंद्रीय चुनाव आयोग से इसकी अनुमति मांगी थी.

दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है उड़ान

केंद्रीय चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद एलाइंस एयर दिसंबर के पहले हफ्ते में धर्मशाला और कुल्लू के लिए उड़ान शुरू कर सकती है. उड़ान शुरू होने से हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे. दिल्ली-शिमला के बीच चल रही फ्लाइट से भी रोजाना कई यात्री सफर कर रहे हैं. इससे दिल्ली से शिमला पहुंचना भी आसान हुआ है. खास बात यह है कि उड़ान योजना के तहत 50 फीसदी सीटों का किराया भी बेहद कम है.

साल 2020 में कोरोना की वजह से बंद हुई थी फ्लाइट

साल 2020 में देश भारत भर में कोरोना की वजह से पैदा हुए संकट के चलते यह फ्लाइट बंद कर दी गई थी. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने कई बैठकों के बाद एलाइंस एयर के साथ मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग साइन कर एक बार फिर सितंबर महीने से इन उड़ान को शुरू किया है. दिसंबर महीने के पहले हफ्ते से धर्मशाला और कुल्लू के लिए शुरू होने वाली उड़ान से प्रदेश की आर्थिकी को सीधा फायदा मिलेगा. गौरतलब है कि शिमला, धर्मशाला और कुल्लू हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं.

Himachal Pradesh: हिमाचल के 6000 से ज्यादा स्कूलों में छात्रों की संख्या 20 से भी कम, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget