एक्सप्लोरर

Hanging Restaurant: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बनेगा 'हैंगिंग रेस्टोरेंट', जानें- क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर में हैंगिंग रेस्तरां (Hanging Restaurant) बनाने का उद्देश्य इलाके को पर्यटन के लिए आकर्षक बनाने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के अवसर पैदा करना है.

Hanging Restaurant In Bilaspur: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर जिले के मंडी भरारी जंक्शन (Mandi Bharari Junction) पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क के किनारे 'हैंगिंग रेस्तरां' खोला जाएगा. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उपायुक्त पंकज राय (Pankaj Rai) ने बताया कि पर्यटन परिसर के अंदर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की एक ऊंची क्रेन की मदद से एक 'हैंगिंग रेस्तरां' बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और बीबीएमबी के सहयोग से शुरू की जाएगी और जल्द ही इस संबंध में पर्यटन विभाग और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

पंकज राय ने बताया कि इस परियोजना के लिए प्रशासन की ओर से एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की जा रही है. इस परियोजना के तहत लोगों को कई सुविधाएं भी दी जाएगी, जिनमें खाने-पीने की दुकान, आवश्यक वस्तुओं की दुकान, बैंक एटीएम, शौचालय, स्नानघर, स्वास्थ्य केंद्र और बच्चों के लिए पार्क की सुविधाएं शामिल होगी. वहीं, स्थानीय स्तर पर कृषि और हाथ से बने उत्पादों की बिक्री के लिए हाट भी लगेगा.

इलाके को पर्यटन के लिए आकर्षक बनाना भी है उद्देश्य

यहां लंबी यात्रा के दौरान आराम करने के लिए ढाबों और होटलों की भी सुविधा दी गई है. यह पर्यटन स्थल अत्याधुनिक सुविधाओं, सड़क के किनारे की सुविधाओं और 100 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की जगह के साथ सबसे अधिक मांग वाले स्थलों में से एक बन जाएगा. उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि 'हैंगिंग रेस्तरां' बनाने का यह विचार इलाके को पर्यटन के लिए आकर्षक बनाने के साथ-साथ शिमला-चंबा और चंडीगढ़-मनाली राजमार्गों से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के अवसर पैदा करना है. साथ ही यह लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: सीमेंट प्लांट विवाद पर CM सुक्खू का एलान, ट्रक ऑपरेटर्स के साथ खड़ी है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget