एक्सप्लोरर

Himachal News: वोटिंग से पहले हिमाचल में बीजेपी का एक्शन, इन 6 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

Himachal Pradesh News: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष लोबजंग ज्ञालसन, जिला महामंत्री पलजोर छेरिंग समेत छह नेताओं को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया

By Election in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हो रहे हैं. लाहौल स्पीति में भी उपचुनाव होना है. यहां बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में आए रवि ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके विरोध में पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा पार्टी से बगावत कर उपचुनाव लड़ रहे हैं. जिसके बाद प्रदेश बीजेपी ने 6 नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है.

हिमाचल बीजेपी ने लाहौल स्पीति के छह पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया है. यह निष्कासन पार्टी प्रत्याशी के विरोध में काम करने के लिए हुआ है. हिमाचल में बीजेपी से निकाले गए सभी पदाधिकारियों पर पार्टी प्रत्याशी रवि ठाकुर के विरोध में काम करने के आरोप हैं. 

हिमाचल बीजेपी ने 6 पदाधिकारियों को किया निष्कासित

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने छह पदाधिकारियों को निष्कासित करने की कार्रवाई की है. इनमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष लोबजंग ज्ञालसन, जिला महामंत्री पलजोर छेरिंग, जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शमशेर सिंह, मीडिया प्रभारी पलदन नामज्ञाल और स्पीति के मंडल महामंत्री सोनम अंगदुई शामिल हैं. निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. रामलाल मारकंडा को पहले ही निष्कासित किया जा चुका है. इन सभी पदाधिकारियों पर पार्टी प्रत्याशी रवि ठाकुर के विरोध में काम करने के आरोप हैं. इन आरोपों के चलते सभी छह पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

साल 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 18 हजार 801 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इसमें कांग्रेस के रवि ठाकुर को 9 हजार 948, बीजेपी के डॉ. रामलाल मारकंडा को 8 हजार 332, आम आदमी पार्टी के सुदर्शन जस्पा को 454 और नोटा को 67 वोट मिले थे. इस तरह रवि ठाकुर ने 52.91 फीसदी वोट के साथ चुनाव में जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे डॉ. रामलाल मारकंडा को 44.32 फीसदी वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें:

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का निशाना, '50 सीट भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं
राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget