एक्सप्लोरर

'टकाटक-टकाटक के नाम पर बोला जा रहा झूठ', हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल का कांग्रेस पर निशाना

Lok sabha Elections 2024: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस टकाटक-टकाटक के नाम पर एक बार फिर जनता से झूठ बोलने का काम कर रही है.

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के साथ वार-पलटवार ने भी जोर पकड़ा हुआ है. इस बीच हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा.  डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी झूठ बोला और अब लोकसभा चुनाव से पहले भी लगातार झूठ बोलने का काम किया जा रहा है.

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाए कि कांग्रेस नेता 'टकाटक-टकाटक' के नाम पर जनता से झूठ बोलने का काम कर रहे हैं हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ संस्थान बंद करने का काम किया. डॉक्टरों का एनपीए बंद किया गया. युवाओं को रोजगार देने वाला आयोग बंद किया गया और प्रदेश का खजाना खाली किया जाता रहा. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सड़क खस्ताहाल हैं. जनता पूछ रही है कि सत्ता में आने से पहले जो बड़े-बड़े वादे किए थे, आखिर उनका हुआ क्या.

जनता से झूठ बोलने का काम कर रही कांग्रेस- बिंदल

डॉ. बिंदल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भी जनता से जमकर झूठ बोला गया. लोकसभा चुनाव में भी झूठ बोला जा रहा है. पहले महिलाओं को और महीने 1 हजार 500 रुपए देने की बात कही गई. अब यह राशि सालाना एक लाख रुपए तक पहुंचा दी गई है. जनता तो सवाल पूछ रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे, आखिर उनका क्या हुआ.

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का झूठ जनता अच्छे से समझती है और इस बार कांग्रेस के झूठ में आने वाली नहीं है. डॉ. बिंदल ने हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर जीत का दावा किया है.

ये भी पढ़े

Exclusive: हिमाचल में सीटों को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा दावा, सीएम की कुर्सी पर भी दिया बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ लें एडवाइजरी
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
बिलासपुर: पंजाब के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा
शिक्षकों के धरने के बीच चौड़ा मैदान पहुंचे CM सुक्खू, कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर पुनर्विचार का भरोसा

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget