एक्सप्लोरर

HP Assembly Winter Session: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, चाक-चौबंद होगी सुरक्षा व्यवस्था

Himachal Assembly Winter Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा. विंटर सेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाएगा.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Himachal Pradesh Assembly Winter Session) 19 दिसंबर से शुरू होगा. इस सत्र में पांच बैठक होनी प्रस्तावित हैं. यह सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों तक चलेगा. इस सत्र में निजी कार्य दिवस भी शामिल है. हर बार की तरह इस बार भी हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होगा. हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा हैं. शिमला स्थित विधानसभा में बजट सत्र और मानसून सत्र होता है, जबकि शीतकालीन सत्र धर्मशाला में आयोजित किया जाता है. इससे पहले विधानसभा का शीतकालीन सत्र जनवरी 2023 में आयोजित हुआ था.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान इस बार सुरक्षा-व्यवस्था पहले के मुकाबले और भी ज्यादा चाक-चौबंद होगी. हाल ही में संसद में हुई घटना के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा में होने वाले इस सत्र को लेकर सरकार भी प्रो-एक्टिव नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि सत्र के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाएगा. कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बावजूद संसद में हुई घटना के बाद हिमाचल सरकार इसे लेकर अतिरिक्त एहतियात बरत रही है. विधानसभा सचिवालय ने भी इसे लेकर तैयारियां पूरी की हुई हैं.

हिमाचल में दो विधानसभा की आखिर क्या है वजह?

हिमाचल प्रदेश 75 लाख की जनसंख्या वाला छोटा-सा पहाड़ी प्रदेश है. बावजूद इसके यहां दो विधानसभा हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर छोटे प्रदेश में दो विधानसभा की जरूरत क्या है? पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में दो विधानसभा के पीछे की वजह सीधे तौर पर राजनीतिक है. पहाड़ी प्रदेश में अमूमन ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति देखने को मिलती रही. तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने इस राजनीति को साधने के लिए ही धर्मशाला में विधानसभा बनवाई. तब से लेकर अब तक हर बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में ही होता रहा है. तपोवन विधानसभा में साल भर के दौरान केवल एक बार ही सत्र होता है और इसमें करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Shimla Ice Skating Rink: शिमला में सोमवार से पर्यटक ले सकेंगे स्केटिंग का मजा, जानें- टाइमिंग और फीस से लेकर सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
MP कंगना के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, BJP से मांगा जवाब
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'
ADR रिपोर्ट पर सुक्खू का पलटवार, कहा- 'ईमानदारी से कमाया पैसा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget