एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने BJP सांसद हर्ष महाजन को जारी किया विशेषाधिकार हनन नोटिस, जानें वजह

Himachal Politics: हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को विशेषाधिकार हनन नोटिस जारी किया है. उन्होंने कहा कि महाजन को आरोपों को सबूतों के साथ साबित करना चाहिए.

Himachal Politics News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के खिलाफ आसन पर ‘झूठे आरोप लगाने और आक्षेप लगाने’ के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस गुरुवार को जारी किया. महाजन ने चंबा की अपनी हालिया यात्रा के दौरान नेताओं पर कुछ व्यक्तिगत टिप्पणियां की थीं.

पठानिया ने कहा, ‘‘चंबा जिले की अपनी हालिया यात्रा के दौरान महाजन ने कुछ झूठे आरोप लगाए और आक्षेप भी लगाए जो अध्यक्ष और सदन के सदस्य की गरिमा के खिलाफ हैं और अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मैं उन्हें पद की गरिमा को कम करने के लिए विशेषाधिकार नोटिस जारी कर रहा हूं."

‘किस पठानिया की बात कर रहे थे’
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आगे कहा कि महाजन को आरोपों को सबूतों के साथ साबित करना चाहिए, स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वह किस ‘पठानिया’ की बात कर रहे थे और किस संदर्भ में उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की है. साथ ही उन्हें आरोपों को साबित करना चाहिए, क्योंकि यह विशेषाधिकार हनन के समान है. उन्होंने कहा कि सांसद हर्ष महाजन को प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए.

BJP विधायक भी कर चुके हैं पठानिया पर टिप्पणी
इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अगस्त महीने में सत्र के दौरान बीजेपी विधायक इंद्रदत लखनपाल भी कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं. इसकी वजह से काफी हंगामा हुआ था. इसपर कांग्रेस सरकार ने निंदा प्रस्ताव भी पारित किया था. संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान की तरफ से निंदा प्रस्ताव पेश करते हुए कहा था कि बीजेपी विधायक इंद्रदत लखनपाल की टिप्पणी निंदनीय है. उन्होंने बताया कि विधायक लखनपाल की टिप्पणी को रिकॉर्ड से भी हटा दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने निष्पक्षता से काम किया है. विपक्ष को भी उनकी बात रखने का पूरा मौका दिया है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल विश्वविद्यालय की लेटलतीफी से बेरोजगार परेशान! करोड़ों की फीस जमा, चार साल बाद भी नहीं हुई भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget