एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election 2022: कैसे होती है EVM की सुरक्षा? पोलिंग बूथ से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में यहां जानें

HP Election 2022: स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से की जाती है और अधिकारी केवल जरूरत पड़ने पर निश्चित प्रक्रिया के तहत ही स्ट्रांग रूम में प्रवेश कर सकते हैं.

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हर बार जब भी चुनाव आते हैं, तो ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो जाते हैं. बात चाहे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की हो या फिर हिमाचल प्रदेश की. हर बार ईवीएम की सुरक्षा और ईवीएम से छेड़छाड़ की खबरें सामने आती हैं. शनिवार देर शाम रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम को निजी गाड़ी में ले जाने का मामला सामने आया. इसके बाद सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर ईवीएम को पोलिंग बूथ से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की क्या प्रक्रिया है और स्ट्रांग रूम में किस तरह ईवीएम की सुरक्षा होती है.

स्ट्रांग रूम में होती है तीन स्तर की सुरक्षा

लोकतंत्र में सबसे बड़ी चुनौती है चुनावों को निष्पक्ष ढंग से पूरा कराना. इसके लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा भी कड़े इंतजामों के साथ की जाए. किसी भी जिले की ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा वहां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के हाथ में होती है. प्रशासन की ओर से ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन स्तर की सुरक्षा का प्रबंध किया जाता है. सुरक्षा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की जाती है. केंद्रीय बल स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर और पुलिस के जवान स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर की सुरक्षा देखते हैं. इसके अलावा मानवीय चूक की संभावनाओं को देखते हुए स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरा से भी की जाती है. स्ट्रांग रूम में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता. अधिकारी भी केवल जरूरत पड़ने पर निश्चित प्रक्रिया के तहत ही स्ट्रांग रूम में प्रवेश कर सकते हैं.

वोटिंग से पहले भी कड़ी सुरक्षा में रहती है ईवीएम

ईवीएम की सुरक्षा न केवल मतदान के बाद बल्कि मतदान से पहले भी बेहद कड़ी रहती है. ईवीएम संबंधित जिला अधिकारी की निगरानी में रखी जाती है. जिस कमरे में यह ईवीएम रखी होती है, उसमें डबल लॉक सिस्टम के साथ सीसीटीवी सर्विलेंस की सुविधा भी रहती है. चुनाव से पहले चुनाव आयोग इंजीनियरों को भेज मशीन की जांच कराने के बाद ही इसे चुनाव में वोटिंग के लिए भेजते हैं.

हिमाचल चुनाव से पहले भी ईवीएम पर उठे थे सवाल

विपक्ष लंबे समय से ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता आया है. हालांकि चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों की पुष्टि करने के लिए खुला मंच भी दिया था. उस समय किसी भी राजनीतिक दल ने चुनाव आयोग का यह आमंत्रण नहीं स्वीकारा था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए गए थे. हिमाचल कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष और सोलन से विधायक धनीराम शांडिल ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे. इससे पहले मई, 2022 में हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर हिमाचल प्रदेश में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल की राजनीति में टोपी का भी महत्व, जानें इसके रंग की क्या है सियासत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में BJP के खिलाफ माहौल', 1 नवंबर की रैली को देखकर बोले हर्षवर्धन चौहान
'देश में BJP के खिलाफ माहौल', 1 नवंबर की रैली को देखकर बोले हर्षवर्धन चौहान
CM सुक्खू का ऐलान, बैरागढ़ की 182 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये महीना
CM सुक्खू का ऐलान, बैरागढ़ की 182 महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये महीना
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमगिरी समेत चुराह के 4 स्कूल CBSE से जुड़ेंगे
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमगिरी समेत चुराह के 4 स्कूल CBSE से जुड़ेंगे
मंडी में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला
मंडी में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget