एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल के दो शहरों में होगी G-20 की बैठक, महिलाओं ने रंगोली बनाकर जताई खुशी

Shimla News: शिमला और कांगड़ा जिले में जी-20 की दो बैठकों का आयोजन किया जाएगा. जिसके लिए स्थानीय महिलाओं ने खुशी जताते हुए जी-20 की रंगोली बनाई है.

Himachal News: भारत इस साल जी-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है. भारत के पास यह अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 दिसंबर 2023 तक है. जी-20 के समूह की बैठक देशभर के 50 अलग-अलग शहरों में की जा रही है. इन बैठकों के लिए हिमाचल प्रदेश के भी दो स्थानों का चयन किया गया है. जानकारी के मुताबिक जी-20 की बैठक हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) और जिला कांगड़ा (Kangra) में होना प्रस्तावित है. 

जी-20 की रंगोली बनाकर जताई खुशी 
शिमला और कांगड़ा में प्रस्तावित जी-20 की बैठक के लिए एक विशेष दल दोनों जगहों का दौरा करेगा. इसके बाद ही इन स्थानों के चयन पर आखिरी मुहर लगेगी. फिलहाल जिला शिमला के ठियोग में जी-20 की बैठक होने की चर्चा है. जी-20 की बैठक हिमाचल प्रदेश में होने की खबर के बीच लोगों में भी खासा उत्साह है. इस बीच शिमला में महिलाओं ने जी-20 की रंगोली (Rangoli) बनाकर खुशी मनाई. इस रंगोली में जी-20 के चिन्ह को दिखाया गया. समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़ी डॉ. किम्मी सूद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जी-20 की दो बैठक होने की खबर सभी के लिए उत्साहवर्धक है. उन्होंने कहा कि इससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के बारे में भी पता चलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी-20 की बैठकों के जरिए विश्व भर में भारत की संस्कृति को ले जाने का काम कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का पल है कि जी-20 समूह की बैठक हिमाचल प्रदेश में होने जा रही है.

क्या है जी-20?

जी20 को ग्रुप ऑफ ट्वेंटी भी कहा जाता है. यह यूरोपियन यूनियन (European Union) एवं 19 देशों का एक अनौपचारिक समूह है. जी20 शिखर सम्मेलन में इसके नेता हर साल जुटते हैं. इसका गठन साल 1999 में हुआ था. इसका पहला सम्मेलन दिसंबर 1999 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ था. शुरुआत में यह वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों का संगठन हुआ करता था. साल 2008 में दुनिया ने भयानक मंदी का सामना किया था. इसके बाद इस संगठन में भी बदलाव हुए और इसे शीर्ष नेताओं के संगठन में तब्दील कर दिया गया. इसके बाद यह तय किया गया कि साल में एक बार G20 राष्ट्रों के नेताओं की बैठक की जाएगी. साल 2008 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इसका आयोजन किया गया.

यह भी पढ़ें: Shimla Snowfall: बर्फबारी से गुलजार हुआ शिमला का कुफरी, पर्यटकों की उमड़ी भारी भीड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget