एक्सप्लोरर

Himachal New Chief Information Commissioner: राम दास धीमान बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, राजभवन में ली शपथ

Shimla News: हिमाचल में छह महीने से खाली चल रहे मुख्य सूचना आयुक्त के पद को आज भरा गया है. पूर्व मुख्य सचिव राम दास धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है. राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह हुआ.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राम दास धीमान ने रविवार को मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) के तौर पर शपथ ग्रहण की. यह शपथ ग्रहण (swearing) समारोह शिमला स्थित राजभवन (Raj Bhavan) में हुआ. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ कांग्रेस विधायक मौजूद रहे. आईएएस अधिकारी आरडी धीमान (RD Dhiman) 31 दिसंबर को ही मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए हैं. 30 दिसंबर को ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनकी नियुक्ति मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर कर दी थी. रविवार को धीमान ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली.

पूर्व सरकार ने घबराहट में खाली रखे संवैधानिक पद- CM सुक्खू 

मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर आरडी धीमान की शपथ के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि पूर्व सरकार ने घबराहट में संवैधानिक पदों को खाली रखा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी संवैधानिक पद को खाली नहीं रहने देगी. साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार होगा. हिमाचल की कांग्रेस सरकार जो पहला बजट पेश करेगी, उसमें सरकार की प्राथमिकता साफ तौर पर नजर आएगी. उन्होंने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अपने वरिष्ठ विधायकों के सहयोग से बेहतरीन बजट लाने की कोशिश में लगे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे अपनी सोच बजट के जरिए दर्शाने की कोशिश करेंगे.

छह महीने बाद भरा गया मुख्य सूचना आयुक्त का पद

हिमाचल प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त का पद 30 जून से ही खाली चल रहा था. नरेंद्र चौहान के रिटायर (Retire) होने के बाद इस पद पर नई नियुक्ति नहीं हो सकी थी. हिमाचल प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए 51 अधिकारियों ने अप्लाई किया था. इन सभी अधिकारियों में आरडी धीमान पर सुक्खू सरकार ने भरोसा जताया है. 1988 बैच के अधिकारी आरडी धीमान का मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर कार्यकाल तीन साल का होगा.

जिला ऊना से संबंध रखते हैं आरडी धीमान

भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारी आरडी धीमान जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. धलवाड़ी गांव से संबंध रखने वाले आरडी धीमान अपनी कड़ी मेहनत से इस पद तक पहुंचे हैं. आरडी धीमान के पिता साधु राम लकड़ी का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे. आरडी धीमान की माता वतनी देवी गृहिणी थीं. आरडी धीमान ने साल 1988 में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने कई पदों पर सेवाएं देकर हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च अधिकारी का पद हासिल किया. अब आरडी धीमान हिमाचल प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त की एक और बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh News: प्रबोध सक्सेना होंगे हिमाचल के नए मुख्य सचिव, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget