एक्सप्लोरर

Shimla Landslide: IIAS की इमारत पूरी तरह सुरक्षित, शिमला भूस्खलन के बाद आई दरार की खबरें झूठी

बीते दिनों शिमला में हुए भूस्खलन की वजह से इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडी की इमारत के आगे बने गार्डन का पिछला कुछ हिस्सा ढहा है और आगे की तरफ आंगन कुछ हद तक बारिश की वजह से नीचे बैठ गई है.

Himachal News: हिमाचल में 13-14 अगस्त की दरमियानी रात हुई तेज बारिश ने शिमला में भारी तबाही मचाई. यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तरफ जाने वाली सड़क पर बादल फटने की वजह से भारी तबाही हुई. इसका असर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज की इमारत पर भी हुआ. इस ऐतिहासिक इमारत के पिछले गार्डन का कुछ हिस्सा नीचे जा गिरा. साथ ही शिमला के शिव बावड़ी में 20 से ज्यादा लोग इस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए. इस घटना के बाद से अब तक यहां 15 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है.

इस बीच साल 1888 में बनी इंडियन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडी की इमारत पर दरारें पड़ने की खबर सामने आई है. इस बीच एबीपी न्यूज ने मौके पर पहुंचकर इलाके का जायजा लिया. यह ऐतिहासिक इमारत पूरी तरह सुरक्षित है और यहां कोई दरार नहीं आई है. केवल भूस्खलन की वजह से इमारत के आगे बने गार्डन का पिछला कुछ हिस्सा ढहा है और आगे की तरफ आंगन कुछ हद तक बारिश की वजह से नीचे बैठ गई है. 

इमारत पूरी तरह सुरक्षित

हालांकि, यह कई मानसून से हो रहा है. इस मानसून में इमारत और इसके आंगन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है. ऐसे में इमारत पर असुरक्षा की खबरें सरासर गलत है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज के प्रशासन ने बताया कि इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है. मौके पर शिमला के उपमंडल अधिकारी भानु गुप्ता ने आकर जायजा भी लिया है. जल्द ही एक टेक्निकल टीम यहां आएगी, जो बताएगी कि आखिर आंगन किस वजह से नीचे की तरफ बैठा है? आईआईएएस के अधिरकियों ने बताया कि इमारत पूरी तरह सुरक्षित है और इसे कोई खतरा नहीं है.

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह

शिव बावड़ी में हुए हादसे की एक वजह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के टैंक से पानी लीक होने को भी बताया जा रहा था. आईआईएए के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह टैंक पूरी तरह खाली है और इसमें पानी नहीं है. अब भी टैंक पूरी तरह सुरक्षित है. ऐसे में टैंक में लीकेज की वजह से घटना नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर इस तरह की कुछ अफवाह फैलाई जा रही हैं, जो सरासर गलत है. बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी की इमारत साल 1888 में ब्रिटिश शासन काल के दौरान बनी थी. यहां ब्रिटिश शासनकाल के दौरान वायसराय रहा करते थे. बाद में इसे राष्ट्रपति निवास बनाया गया.

ऐतिहासिक है IIAS की इमारत

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने बाद में इसे शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया. यह वही ऐतिहासिक इमारत है, जहां सबसे पहले चाबा से बिजली लाई गई थी. साल 1888 में ही यह इमारत बिजली से रोशन हो गई थी. इसी इमारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान एक मैनुअल लिफ्ट भी थी. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी की ऐतिहासिक इमारत सात मंजिला है. इसमें पांच मंजिला अंडरग्राउंड जबकि दो मंजिल ऊपर नजर आती है.

Himachal News: आज बंद रहेंगे हिमाचल के सभी स्कूल, सरकार ने भारी बारिश के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget