एक्सप्लोरर

हिमाचल वन विकास निगम के साथ सीएम सुक्खू की अहम बैठक, ब्यास नदी से खनन पर लिया बड़ा फैसला

Himachal News: दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने और उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में लिया गया है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की 214वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक हुई. राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी अध्यक्षता की. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वन विकास निगम पहली बार एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगा.

उन्होंने निगम को दोषी ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने और उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई करने के लिए कहा. इसके साफ ही भविष्य में इनके टेंडर में उनके भाग लेने पर रोक लगाने के निर्देश दिए.

100 वन वीरों को किया जाएगा नियुक्त

वन निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 2.17 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आठ करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 में 10.04 करोड़ रुपये का लाभ कमाया. वन निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 100 वन वीरों को नियुक्त किया जाएगा. प्रदेश सरकार ने वन निगम को विश्वास दिलाया है कि निगम को आत्मनिर्भर और लाभप्रद बनाने के लिए हर संभव मदद देगी.

618 पेड़ों की लकड़ी बेचकर 2.50 करोड़ रुपए की कमाई

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बैठक के बाद कहा कि पिछले साल मानसून के प्रकोप के कारण शिमला शहर में 618 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए. इनकी लकड़ी बेचकर 2.50 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है. मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी की डिस्पोजल प्रकिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इसे गलने से बचाया जा सके. मुख्यमंत्री ने एफसीए के पहले चरण की मंजूरी के बाद रेखागत परियोजनाओं के दायरे में आने वाले पेड़ों को काटने के लिए डीएफओ समेत निगम के अधिकारियों को शक्तियां सौंपने की संभावनाएं तलाशने को कहा, ताकि इस प्रक्रिया में बेवजह देरी न हो.

वित्त वर्ष 2023-24 में 10.04 करोड़ रुपये का लाभ 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 2.17 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आठ करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023-24 में 10.04 करोड़ रुपये का लाभ कमाया.

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की इस बैठक में साल 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने को मंजूरी दी, जिससे 227 कर्मचारियों को फायदा होगा. बैठक में निगम के डेली वेजर्स की दिहाड़ी 400 रुपये करने का भी फैसला लिया गया.

इसके अलावा निगम के सभी कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2024 से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की एक और किश्त जारी करने के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट कार्यकाल पूरा करने वाले 80 कर्मचारियों को नियमित करने का भी फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें: Himachal Weather Forecast: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों से एहतियात बरतने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget