एक्सप्लोरर

रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले आएंगे छह पोस्ट कोड के रिजल्ट

HImachal Exam Results: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू ने 6 पोस्ट कोड 903, 949, 982, 992, 994 और 997 के परीक्षा परिणाम दिवाली से पहले घोषित करने के निर्देश दिए हैं.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लंबे वक्त से परीक्षा के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छह अलग-अलग पोस्ट कोड के परीक्षा परिणाम घोषित करने की बात कही है. 

हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य चयन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को जल्द से जल्द भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.

दिवाली से पहले आएंगे छह पोस्ट कोड के रिजल्ट
अपने गृह जिला हमीरपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे युवाओं को दीपावली का तोहफा देने वाले हैं. उन्होंने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष को कहा है कि दीपावली से पहले परीक्षा परिणाम को घोषित किया जाए.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में कहा कि दिवाली से पहले छह पोस्ट कोड के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. राज्य सरकार इन युवाओं को दिवाली का तोहफा देगी. CM सुक्खू ने कहा कि पोस्ट कोड 903, 949, 982, 992, 994 और 997 के रिजल्ट घोषित होंगे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है. 

सभागार के साथ प्रिंसिपल आवास की रखी आधारशिला
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को डॉ. राधाकृष्णन  मेडिकल कॉलेज (जोलसप्पड़) हमीरपुर में सभागार और प्रिंसिपल आवास की आधारशिला रखी. कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंधित उन्होंने विभिन्न विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभागार और प्रिंसिपल आवास के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि 15 नवंबर के बाद किसी भी समय मेडिकल कॉलेज को हमीरपुर से जोलसप्पड़ में स्थानांतरित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: चार साल तक नियमों को ताक पर रख काम करता रहा प्रधान! जांच में हुए बड़े खुलासे, DC शिमला ने किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
दिवाली से पहले हिमाचल के कर्मचारियों का DA बढ़ा, खाते में कब आएंगे पैसे?
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
किन्नौर में 3,800 मीटर की ऊंचाई पर मिला दुर्लभ प्रवासी पक्षी, पहली बार दर्ज हुआ रिकॉर्ड
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
हिमाचल में 7 HPPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस के नेता-मंत्री भी परेशान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget