एक्सप्लोरर

Himachal: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की जयराम ठाकुर को नसीहत, बोले- 'जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड...'

Himachal Pradesh News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच बयानबाजी तेज हुई है. दोनों ही नेता एक-दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं.

Himachal Pradesh Politics: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमाती हुई नजर आ रही है. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक बार फिर आमने-सामने हैं. दोनों नेताओं के बीच विधानसभा में भी खूब नोकझोंक होती है और अब सदन के बाहर भी एक-दूसरे के खिलाफ दोनों की बयानबाजी तेज हुई है. शुक्रवार (17 जनवरी) को डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड खराब हो, उन्हें सत्ता से हटाने के बाद उपदेश नहीं देना चाहिए.

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का निशाना

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह बेहतर होता कि जयराम ठाकुर खुद सत्ता में रहते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की चिंता करते. मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के उस बयान पर पलटवार कर रहे थे, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि HRTC के पेंशनर्स को वक्त पर पेंशन नहीं मिली.

मामला दिसंबर महीने का है, जब CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने 11 दिसंबर 2024 को दो साल का कार्यकाल पूरा किया था. दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर झूठ बोलने की आरोप लगाए थे और इस्तीफा देने की मांग की थी.

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने याद दिलाया कि जयराम सरकार के 60 महीने के कार्यकाल में केवल तीन बार ही पेंशन समय पर दी गई, जबकि 57 महीने HRTC कर्मियों की पेंशन अदायगी देरी से की गई.बीजेपी शासनकाल में जनवरी 2018 में पेंशन अदायगी 53 दिनों की देरी से की गई. वहीं, मार्च 2020 में 35 दिन, मार्च 2021 में 42 दिन और मई 2021 में 33 दिन देरी से पेंशन का भुगतान किया गया.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पलटवार 

शनिवार (18 जनवरी) को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह ट्रैक रिकॉर्ड की बात तो बाद में करेंगे. पहले डिप्टी CM को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि वह आज भी अपनी बात पर अडिग हैं. जब मंच से मुकेश अग्निहोत्री कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स के पेंशन भुगतान का दावा कर रहे थे, तब तक पेंशनर्स के खाते में पेंशन नहीं आई थी. उन्होंने मंच से झूठ बोला ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए.

ये भी पढ़ें-शिमला: खाई में 300 मीटर नीचे गिरने से उड़े ट्रक के परखच्चे, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
यूपी चुनाव 2027 को लेकर हलचल बढ़ी, वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद की रैली
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
दर्द से कराहते हुए रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा, देखने वाला है वाइफ रितिका का रिएक्शन
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
TVS Sport ES से लेकर Bajaj Platina 100 तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती Bikes, कीमत बस इतनी
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget