एक्सप्लोरर

Himachal Congress Crisis: किसने सोचा था सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के मुख्यमंत्री बनेंगे? कृषि मंत्री ने आखिर क्यों दिया ये बयान

हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि समय बहुत बलवान होता है. आखिर किसने सोचा था कि सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे?

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) एक परेशानी को समझ पाते हैं. तब तक दूसरी परेशानी उनका दरवाजा खटखटा देती है. गुरुवार को राज्य सचिवालय में सुक्खू मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य चौधरी चंद्र कुमार (Chander Kumar) ने कहा कि वक्त बहुत बलवान होता है. आखिर किसने यह सोचा था कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे? चौधरी चंद्र कुमार ने यह बयान मीडिया के साथ बातचीत के दौरान दिया.

'कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव कैसे जीतती?'

दरअसल, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार से हाल ही में विधायक राजिंदर राणा और विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर जवाब देते हुए चौधरी चंद्र ने कहा कि सरकार और संगठन में समन्वय है. यदि संगठन साथ न होता, तो कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव कैसे जीतती? उन्होंने कहा कि संगठन के साथ तालमेल है, तभी सरकार बनी. उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने सहमति के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया. कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कई नेताओं को महत्वाकांक्षी करार दिया.

'किसने सोचा था सुक्खू बनेंगे मुख्यमंत्री?'

चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि इन नेताओं के बाप-दादा के साथ भी उन्होंने काम किया है. सुधीर शर्मा की टिप्पणी में जो-जो श्लोक सुधीर ने लिखे थे, उसका वर्णन करते हुए चौधरी चंद्र कुमार ने बताया कि वक्त बहुत बलवान होता है, इनसान नहीं. जिस बलवान अर्जुन ने अपने बाण के दम पर महाभारत जीत ली थी, उस अर्जुन के सामने जब हीर गोपियों को अगवा कर ले गए तो अर्जुन कुछ नहीं कर सका. इसी दौरान चौधरी चंद्र कुमार ने करने कहा कि वक्त बहुत बलवान होता है. किसने सोचा था कि सुखविंदर सिंह कभी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे?

बेटे नीरज भारती की टिप्पणी भी सुर्खियों में

वहीं, देर शाम चौधरी चंद्र कुमार के बेटे एवं पूर्व शिक्षा के मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की भी सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी आई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विपक्ष का समय ही सुखी था. इससे पहले भी उन्होंने 31 मई को व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार पर सवाल खड़े किए थे. दोपहर के वक्त चौधरी चंद्र कुमार और देर शाम बेटे नीरज भारती की टिप्पणी हिमाचल प्रदेश की राजनीति में गर्माहट लाने वाली है. गौरतलब है कि जिला कांगड़ा की कुल 15 सीट में से 10 पर कांग्रेस को जीत मिली है. यहां सिर्फ एक ही मंत्री पद मिल सका है. इसी जिला से सुधीर शर्मा, यादविंदर गोमा और संजय रतन मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. राजिंदर राणा जिला हमीरपुर से मंत्रिमंडल में शामिल होने के उम्मीदवार हैं. देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आखिर कब मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे और कैसे अपने मंत्रिमंडल में संतुलन लायेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget