एक्सप्लोरर

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने खड़े किए सवाल, जानें क्या कहा?

Himachal News: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है.

Himachal Pradesh News: आठ फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आने हैं. इससे पहले विपक्षी दल चुनाव आयोग पर हमलावर नज़र आ रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) संजय राउत और NCP नेता (शरद गुट) की नेता सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की. 

इस प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किये हैं. राहुल गांधी ने बड़ी संख्या में वोटर बनाए जाने को लेकर सवाल खड़े किए. इससे पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने संसद परिसर में चुनाव आयोग को मरा हुआ बताकर उसे कफ़न भी भेजा. राहुल गांधी के इस बयान का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी समर्थन किया है.

CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीच चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया. मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या चुनाव आयोग गहरी नींद में सो रहा था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को यह जानने का अधिकार है कि रातोंरात इतने ज़्यादा वोटर कैसे बन गए. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए. वहीं, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने अगर यह बात कही है, तो इसमें कहीं न कहीं तथ्य होंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सभी के उम्मीदों से दूर थे. उन्होंने कहा कि रातों रात ही महाराष्ट्र चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने नए वोटरों को जोड़ दिया. प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए.

दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने क्या कहा?

संयुक्त प्रेसवार्ता में राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 5 साल में जितने मतदाता जोड़े, उससे ज़्यादा 5 महीने में क्यों जोड़े. चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की पूरी वयस्क आबादी से ज़्यादा पंजीकृत मतदाता क्यों थे. कई उदाहरणों में से एक उदाहरण कामठी निर्वाचन क्षेत्र है, जहां भाजपा की जीत का अंतर नए मतदाताओं की संख्या के लगभग बराबर है. चुनाव आयोग को इन सवालों का जवाब देना चाहिए और हमें लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 दोनों के लिए महाराष्ट्र की मतदाता सूची उपलब्ध करानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने दो घंटे किया काम का बहिष्कार, इस दिन सामूहिक अवकाश की भी चेतावनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के फ्लॉप होने पर कार्तिक का बड़ा कदम, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
महाराष्ट्र महानगरपालिका रिजल्ट: नतीजों से पहले जानें 2017 में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती?
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
सूर्यकुमार यादव विवाद में नया मोड़, खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ के मानहानि का केस हुआ दर्ज
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
इस एप से बुक किया ट्रेन का टिकट तो मिलेगा अलग से डिस्काउंट, जान लें फायदे की बात
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
मोबाइल में उलझे नन्हे बच्चे, पढ़ाई से दूर होते छात्र; कैसे दिखाएं सही दिशा?
Embed widget