एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: हिमाचल BJP कार्यसमिति की बैठक, ऊना में जुटे प्रदेश के बड़े नेता; कई अहम विषयों पर होगी चर्चा

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज बीजेपी  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ- साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी.

Himachal Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) बीजेपी  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में होने जा रही है. यह पहली बार है जब हिमाचल बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला ऊना (Una) में हो रही है. इससे पहले 16-17 जनवरी को दिल्ली में हुई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय बातों को हिमाचल बीजेपी प्रदेश  में लागू करने की कोशिश करेगी.

तीन फरवरी की शाम को बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक के बाद 4 फरवरी यानी आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. इसके बाद 5 फरवरी को इस बैठक का समापन समारोह रखा गया है. हिमाचल बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होनी है. प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा कर बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की रणनीति तैयार करेगी. साथ ही इस बैठक में महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाना है.

कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति होगी तैयार
हिमाचल बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डाटा प्रबंधन, बूथ सशक्तिकरण और लोकसभा प्रवास कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा का कार्यक्रम है. इस बैठक में मुख्य विपक्षी दल होने के नाते बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार करेगी. बीजेपी कांग्रेस सरकार को मुख्य रूप से संस्थान बंद करने, डीजल पर तीन रुपये वैट बढ़ोतरी और कांग्रेस की 10 गारंटी पर घेरने की रणनीति तैयार करने जा रही है.

हार के कारणों पर भी होगा मंथन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है. कुल 68 में से बीजेपी से 25 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी. कुछ सीटों पर बीजेपी का गलत टिकट आवंटन, कुछ सीट पर बागियों के चुनाव लड़ने के साथ-साथ भीतरघात ने बीजेपी के मिशन रिपीट को रोकने का काम किया. इस बैठक में बीजेपी अपने हार के इन कारणों पर भी मंथन करेगी.

Himachal Pradesh: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से रिप्लेस होगा सरकारी गाड़ियों का बेड़ा, 2025 तक हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget