एक्सप्लोरर

Himachal News: 'देश का बंटवारा और कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन', राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि बीजेपी ने संकल्पों को पूरा किया. उन्होंने राम मंदिर का निर्माण और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर मिसाल दी है.

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की समस्या कांग्रेस की देन है. राजीव बिंदल ने कहा कि बीजेपी आजाद कश्मीर को भारत का हिस्सा मानती है.

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान का हवाला दिया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने लिये गये संकल्पों को पूरा किया. राम मंदिर का निर्माण और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना उदाहरण है. 

कश्मीर की समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार-बिंदल

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देश बंटवारे का भी जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया. उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने मजबूती के साथ अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया, लेकिन अब कांग्रेस दोबारा इस समस्या को जन्म देना चाहती है.

उन्होंने कहा कि आज पत्थरबाजी वाला कश्मीर विकसित कश्मीर की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस पार्टी को यह रास नहीं आ रहा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने विकास पर्यटन और तिरंगे वाला कश्मीर स्थापित करने का काम किया है. 

'भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति बनेगा'

हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर भी डॉ. राजीव बिंदल ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वहम में है. बीजेपी के सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में खुद को स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से विश्व पटल पर भारत का नाम है. पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है. बिंदल ने एनडीए के 400 पार नारे को भी दोहराया है.

HP Lok Sabha Election: प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान, 'कंगना रनौत युवा हैं और विक्रमादित्य सिंह टक्कर...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस तैयार, इतने हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य
दिल्ली महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस तैयार, इतने हजार लोगों को ले जाने का लक्ष्य
शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत
शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget