एक्सप्लोरर

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर दूसरी बार नहीं पहुंचे तीनों निर्दलीय ‏MLA, अब स्पीकर ने कही ये बड़ी बात

Himachal Pradesh News: सुहाने मौसम में भी हिमाचल में सियासी पारा हाई है. मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ विधानसभा में याचिक दे कर उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है.

Himachal News Today: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा को विधानसभा में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था. तीनों निर्दलीय विधायक दूसरी बार नोटिस जारी होने पर भी विधानसभा नहीं पहुंचे. 

यह नोटिस सत्तापक्ष के सदस्य और राज्य सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की याचिका पर जारी किया गया था. जगत सिंह नेगी ने तीनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को लेकर विधानसभा स्पीकर को याचिका सौंपी है.

तीनों निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग
विधानसभा अध्यक्ष को राजस्व मंत्री की ओर से सौंपी गई याचिका में कहा गया है कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने 22 मार्च को अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा स्वीकार होने से पहले ही तीन निर्दलीय विधायक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. यह दल-बदल कानून का उल्लंघन है.

राजस्व मंत्री ने विधासभा अध्यक्ष से मांग की ऐसी स्थिति को देखते हुए तीनों विधायकों की सदस्यता को रद्द कर दिया जाना चाहिए. विधानसभा अध्यक्ष ने राजस्व मंत्री की इस याचिका पर तीनों निर्दलीय विधायकों से जवाब लेने के लिए उन्हें पेश होने को कहा था, लेकिन तीनों निर्दलीय विधायक नहीं पहुंचे.

दूसरी बार पेश नहीं हुए तीनों निर्दलीय विधायक
तीनों निर्दलीय विधायकों के विधानसभा न पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने करीब आधा घंटा तीनों निर्दलीय विधायकों का इंतजार किया. तीनों ही निर्दलीय विधायक नोटिस जारी होने के बावजूद दूसरी बार पेश नहीं हुए. 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अब उन्होंने विधायकों को मई महीने के अंत में दोबारा पेश होने के लिए कहा है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मई महीने के अंत में या जून महीने की शुरुआत में इस याचिका पर निर्णय लेंगे.

हिमाचल उच्च न्यायालय में भी चल रही सुनवाई
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने अपना इस्तीफा स्वीकार किए जाने का मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में उठाया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में भी इस मामले में 28 मई को अगली सुनवाई होनी है.

कुलदीप सिंह पठानिया ने बाताय कि 28 मई को तीसरे जज इस मामले को सुनेंगे. अदालत की ओर से विधानसभा स्पीकर की ओर से किसी तरह की कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई है. ऐसे में इस मामले से संबंधित जगत सिंह नेगी की याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सतपाल रायजादा के पास ​कितनी संपत्ति? अब है लाखों का लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget