एक्सप्लोरर

अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सतपाल रायजादा के पास ​कितनी संपत्ति? अब है लाखों का लोन

Satpal Raizada Property: हिमाचल के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पास करोड़ों की संपत्ति थी. पिछले पांच साल में उनकी प्रॉपर्टी (Property) कैसे घट गई.

Satpal Raizada Asset: हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. मंगलवार से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन दाखिल किया. उनकी ओर से दाखिल एफिडेविट के मुताबिक सतपाल सिंह रायजादा के पास करोड़ों की संपत्ति है. सतपाल सिंह रायजादा जब विधायक थे, उस समय दाखिल हलफनामा के मुताबिक उनकी संपत्ति 8 करोड़ रुपए से अधिक थी. 

अब रायजादा के पास ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. पांच साल के आयकर रिटर्न पर नजर डाली जाए, तो रायजादा की आय पहले के मुकाबले घट गई है. साल 2022-23 की आयकर रिटर्न में सतपाल रायजादा अपनी आय 9.36 लाख है. साल 2018-19 में यह 16.65 लाख से अधिक थी.

रायजादा ने अपने एफिडेविट में क्या बताया?

सतपाल सिंह रायजादा की धर्मपत्नी अंजना देवी की वित्तीय वर्ष 2022-23 की आय 7.60 लाख रुपए है. इसी तरह उनके बेटे अभय और निखिल की वर्ष 2022-23 की आय 5 लाख 06 हजार 170 रुपए और 5 लाख 6 हजार 780 रुपए दर्शाई गई है. सतपाल सिंह रायजादा की धर्मपत्नी अंजना ने कांग्रेस की कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर भी नामांकन दाखिल किया है.

 पत्नी के पास के 170 ग्राम के सोने के गहने

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पास 6.48 लाख के 90 ग्राम के सोने के गहने हैं. वहीं, उनकी पत्नी के पास 12.24 लाख के 170 ग्राम के सोने के गहने हैं. दोनों बेटों के पास माता-पिता से ज्यादा चल संपत्ति है. रायजादा के पास 41.53 लाख की चल संपत्ति है. वहीं, पत्नी के पास 1.22 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और दोनों बेटों के पास दो 2.20 करोड़ रुपए के अचल संपत्ति है. सतपाल सिंह रायजादा की अचल संपत्ति की बात की जाए, तो उनके पास 2.15 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 9.88 करोड़ रुपए से अधिक अचल संपत्ति है. रायजादा पर 21 लाख रुपए और धर्मपत्नी पर 78 लाख रुपए का लोन है. रायजादा के पास 22 लाख की कीमत की टोयोटा इनोवा कर और बेटे के पास टोयोटा ग्लैंजा कार है.

ऊना से विधायक रह चुके हैं सतपाल 

सतपाल सिंह रायजादा साल 2017 से लेकर साल 2022 तक ऊना सदर से विधायक रहे. उन्होंने साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चुनाव कराया था. साल 2022 में सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना से चुनाव लड़ा, लेकिन वह सतपाल सिंह सत्ती से इस बार चुनाव हार गए. चुनाव हारने के बाद अब सतपाल सिंह रायजादा को लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनावी रण में उतारा गया है.

Himachal Lok Sabha Elections: 'सत्ता में रहते जयराम ठाकुर ने की हमीरपुर जिला की अनदेखी' CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, जैव विविधता बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये जारी
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल में कहर बरपा रही मानसून की बारिश, अब तक 75 की मौत, 178 सड़कें बंद होने से पर्यटक फंसे
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget