एक्सप्लोरर

हिमाचल में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सुक्खू सरकार से पूछे जाएंगे 936 सवाल

Himachal Monsoon Session 2024: हिमाचल में कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बार मानसून सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी. इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है.

Himachal Assembly Monsoon Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार (27 अगस्त) से शुरू होने जा रहा है. मंगलवार को सुबह 11 बजे सत्र की शुरुआत होगी. मानसून सत्र की शुरुआत शोकोद्गार के साथ होगी. 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों के देहांत के चलते यहां शोकोद्गार होगा. इसकी वजह यह है कि विधानसभा के पूर्व सदस्य टेक चंद, नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी का निधन होने की वजह से सत्र शोकोद्गार के बाद शुरू हो रहा है. 

शोकोद्गार के बाद प्रश्न काल होगा और फिर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में हाल ही में आई आपदा पर भी चर्चा होगी. इस चर्चा को लेकर कई सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने नोटिस दिया है. चर्चा की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर करेंगे.

सरकार से पूछे जाएंगे 936 सवाल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र की शुरुआत 27 अगस्त से होगी और यह सत्र 9 सितंबर तक चलेगा. इसमें कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं. 

उन्होंने कहा कि अमूमन मानसून सत्र में पांच से छह ही बैठकें होती हैं, लेकिन इस बार 10 बैठकों का आयोजन किया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से कुल 936 प्रश्न मिले हैं.

सचिवालय को 640 तारांकित प्रश्न मिले
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को 640 तारांकित प्रश्न मिले हैं. इनमें 516 ऑनलाइन और 124 प्रश्न ऑफलाइन आए हैं. इसके अलावा 296 अतारांकित हैं. इनमें से 248 ऑनलाइन और 48 प्रश्न ऑफलाइन हैं.

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को नियम 62 के तहत सात, नियम 63 के तहत एक, नियम 101 के तहत 10, नियम 130 के तहत 20 और नियम 324 के तहत चार विषय प्राप्त हुए हैं. इस दौरान विधानसभा की सुरक्षा में 500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर पार्टी सांसद कंगना रनौत के बयान से BJP असहमत, दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget