एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन पर पार्टी सांसद कंगना रनौत के बयान से BJP असहमत, दी ये नसीहत

Kangana Ranaut News: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही थी. रेप की घटनाएं हो रही थीं.

किसान आंदोलन पर मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत के बयान पर बीजेपी ने असहमति जताई है. बीजेपी ने एक बयान जारी करते हुए कंगना को नसीहत दी कि भविष्य में वो इस तरह का कोई बयान न दें. कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि किसान आंदोलन में रेप जैसी घटनाएं हो रही थीं.  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा हो रही थी. इस बयान के बाद से कंगना रनौत निशाने पर हैं.

कंगना रनौत का बयान पार्टी का मत नहीं- बीजेपी

बीजेपी केंद्रीय मीडिया विभाग ने सोमवार (26 अगस्त) को एक प्रेस रिलीज जारी की. इसमें कहा गया, "भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष में दिया बयान, पार्टी  का मत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी भी कंगना रनौत के बयान से असहमति व्यक्त करती है. पार्टी की ओर से, पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए कंगना रनौत की न तो अनुमति है और न ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं."

कंगना ऐसे बयान भविष्य में न दें- बीजेपी

बीजेपी ने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी कंगना रनौत को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रकार के कोई बयान भविष्य में न दें. भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास त्या सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित संकलित है."

कांग्रेस ने की माफी की मांग

कांग्रेस ने कंगना रनौत के बयान को लेकर माफी की मांग की थी. वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसी सांसद को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए. उन्हें अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए.

जेएमएम ने भी साधा निशाना

इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा, "भाजपा सांसद का देश के अन्न दाताओं के लिए विचार देखिए. - कितना ज़्यादा घृणा है इनके मन में अगर कोई इनके मन के हिसाब से ना बोले, ना खाये, ना पहने, ना सोचे और ना कार्य करे. - इन्हें देशवासी के रूप में रोबोट चाहिए जिनके पास ख़ुद का दिमाग़ नहीं हो. और अगर हो तो, इनके जैसे घृणा से भरा हो."

स्पीकर से नाराजगी या कुछ और? हिमाचल में सर्वदलीय बैठक से बीजेपी ने किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं
राजीव गांधी की सोच से चल रही हिमाचल सरकार: CM सुक्खू का दावा- हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget