एक्सप्लोरर

Himachal: कुल्लू-शिमला से अमृतसर के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, इस दिन से मिलेगी सुविधा

Air Services from Shimla to Amritsar: हिमाचल में हवाई सेवा को विस्तार देते हुए कुल्लू और शिमला को अमृतसर से जोड़ने वाले दो नए हवाई मार्ग शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे. इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में हवाई सेवा को विस्तार देते हुए कुल्लू और शिमला को अमृतसर से जोड़ने वाले दो नए हवाई मार्ग शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे. कुल्लू-अमृतसर-कुल्लू मार्ग पर उड़ान 1 अक्टूबर से शुरू की जाएंगी. यह उड़ानें सप्ताह में तीन बार चलेंगी. यह उड़ान विशेष रूप से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होंगी. शिमला-अमृतसर-शिमला हवाई मार्ग पर 1 नवंबर से सप्ताह में तीन बार हवाई सेवाएं संचालित की जाएगी.

यह है फ्लाइट की टाइमिंग

एलायंस एयर ने कुल्लू-अमृतसर-कुल्लू मार्ग के लिए टिकट बुकिंग सुविधा भी शुरू कर दी है. इससे यात्रियों के लिए आरामदायक हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी. कुल्लू-अमृतसर हवाई मार्ग पर प्रातः 8.25 बजे कुल्लू से उड़ान भरी जाएगी, जो सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी. अमृतसर से वापसी उड़ान सुबह 10 बजे होगी, जो 11.05 बजे कुल्लू पहुंचेगी. इस रूट पर 50 प्रतिशत सीटों पर उपदान उपलब्ध रहेगा. इसके तहत कुल्लू से अमृतसर सेक्टर के लिए हवाई किराया 2 हजार 637 रुपये और अमृतसर से कुल्लू के लिए 3 हजार 284 रुपये होगा.

बड़े विमानों की लैंडिंग का भी प्लान 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और प्रदेश के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है. राज्य की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को अवगत करवाने के लिए सरकार यातायात सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है. राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सेवा को विस्तार प्रदान करते हुए हेलीपोर्ट स्थापित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रमुख पर्यटन स्थलों तक हवाई सेवा को विस्तार प्रदान कर रही है. शिमला के जुब्बड़हट्टी, कुल्लू के भुंतर और कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डों पर बेहतर सुविधाओं के अलावा राज्य के हवाई सेवा नेटवर्क को और सुदृढ़ करते हुए बड़े विमानों की लैंडिंग को आसान बनाने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है.

यहां विकसित होंगे हेलीपोर्ट

इसके अलावा शिमला, बद्दी, रामपुर और कांगनीधार में नए हेलीपोर्ट विकसित किए गए हैं और प्रदेश में हवाई यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मनाली में एक और हेलीपोर्ट की योजना भी बनाई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हवाई अड्डा विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाले एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है. उन्होंने कहा कि इन नई उड़ानों के शुरू होने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक लाभान्वित होंगे और कुल्लू-मनाली और लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Himachal: BJP पर हमलावर हुए शिक्षा मंत्री, कहा-'आपदा में किए बड़े वादे, लेकिन खोदा पहाड़, निकली चुहिया’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget