एक्सप्लोरर

Himachal Rain: हिमाचल के चंबा में भारी बारिश के बाद मची तबाही, मंगलवार के लिए इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

Rain: भारी बारिश के बाद हिमाचल के 10 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है. वहीं 45 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ती बाधित हो गई है. मंगलवार के लिए भी प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा में हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाकर रख दी है. चंबा के शलूनी की कंधवारा पंचायत और पिछला  डियूर के गुलेल गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. भडोग गांव में एक मकान भूस्खलन  की चपेट में आ गया. इस हादसे में कमरे में सो रहे तकरीबन 15 साल के विजय कुमार पुत्र ब्यास देव की मौत हो गयी. मूसलाधार बारिश के बाद कंधवारा में सड़क सहित पुल भी बह गया है, इसके अलावा कई घराट भी चपेट में आ गए हैं.

लोगों के घरों और खेतों में घुसा मलबा
भारी बारिश के बाद कृषि को काफी नुकसान हुआ है. किसानों के खेतों में पानी व मलबा घुस गया है. डियूर के गुलेल गांव के लोगों के घरों में भी पानी और मलबा भर गया है. इसके अलावा  सलूणी के चकोलि में नाले में आई बाढ़ से नुकसान हुआ है. बारिश के बाद चंबा जिले के नदी  नाले उफान पर है. बैरास्यूल नदी का पानी कभी भी तबाही का कारण बन सकता है.

चकोली में मकान क्षतिग्रस्त, एक पुल टूटकर  गिरा
बारिश ने पूरे इलाके में तबाही मचाकर रख दी है. चकोली में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. इसके अलावा भरमौर उपमंडल के तहत प्रंघाला नाले में निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया. पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें पुल पर आ गिरीं, जिससे पुल टूट कर गिर गया.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
भारी बारिश के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है, लोगों की मदद के लिए कई टीमें फील्ड में काम कर रही हैं. चंबा के तीसा क्षेत्र में जगह-जगह सड़कों पर मलबा आने की वजह से मार्ग अवरुद्ध हो गया है. बारिश के बाद जहां लोग फंसे हुए हैं उन लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है.

प्रदेशभर में बारिश से भारी नुकसान
पूरे हिमाचल में बारिश से कुल 10 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. 45 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि 45 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों के लिए भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

UP Politics: श्रीकांत त्यागी के मामले पर प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर निशाना, शेयर की ये तस्वीरें

Shrikant Tyagi Case: ऋषिकेश में है नोएडा ओमेक्स सोसाइटी मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी! यहां मिली आखिरी लोकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget