एक्सप्लोरर

Himachal Politics: वीरभद्र सिंह का वह 'गॉड गिफ्ट'! जिससे विरोधी हो जाया करते थे पस्त, सोते-सोते भी कर जाते थे कमाल!

हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पास एक ऐसा गॉड गिफ्ट था जिसके सामने उनके विरोधी पस्त हो जाते थे. वे सोते-सोते भी आस-पास हो रही हर चर्चा को गहराई से सुनने का हुनर रखते थे.

Virbhadra Singh: हिमाचल प्रदेश की राजनीति स्व. वीरभद्र सिंह के जिक्र के बिना अधूरी है. छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह का सियासी जीवन दिलचस्प किस्सों से भरपूर है. वीरभद्र सिंह पर मां भीमाकाली के साक्षात आशीर्वाद से हर कोई वाकिफ है, लेकिन वीरभद्र सिंह के पास एक ऐसा भी गॉड गिफ्ट था जिससे वह अपने विरोधियों को पस्त कर दिया करते थे. दरअसल वीरभद्र सिंह जनसभाओं में अपनी थकान मिटाने के लिए अक्सर नींद की झपकी ले लिया करते. कई कार्यक्रमों में वह सो जाते थे. आसपास खड़े लोगों को ऐसा लगता था कि वीरभद्र सिंह अब सो गए और कुछ नहीं सुन रहे.

प्रोटोकॉल के मुताबिक अंत में जब वीरभद्र सिंह का मुख्य भाषण होता, तो वह ऐसा भाषण दिया करते जिससे हर कोई हैरान रह जाता था. लोगों के मन में यह सवाल रह-रहकर उठता था कि वीरभद्र सिंह तो पूरी जनसभा के दौरान झपकी ले रहे थे, तो फिर आखिर वीरभद्र सिंह ने कैसे हर पॉइंट को अपने भाषण में शामिल कर लिया.

सोते वक्त भी सब सुन लिया करते थे वीरभद्र सिंह!

वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अक्सर अपने विरोधियों को पस्त करने के लिए इस खास 'गॉड गिफ्ट' का इस्तेमाल किया करते थे. संजीव शर्मा कहते हैं कि वीरभद्र सिंह सोकर भी अपने आसपास की बातों को सुनने की कला में निपुण थे. एक बार की बात है, जब केंद्र सरकार की ओर से मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या को सीमित करने का कानून बनाया गया. इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार को भी चार मंत्रियों को हटाना पड़ा. विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मंत्री हो चुके एक नेता ने अपना दर्द बयां किया. इस दौरान भी वीरभद्र सिंह सदन में झपकी ले रहे थे.


Himachal Politics: वीरभद्र सिंह का वह 'गॉड गिफ्ट'! जिससे विरोधी हो जाया करते थे पस्त, सोते-सोते भी कर जाते थे कमाल!

सदन में भी झपकी ले लेते थे वीरभद्र सिंह 

वीरभद्र सिंह की झपकी पर नेता ने कहा कि उन्होंने दिन-रात एक कर काम किया, लेकिन वीरभद्र सिंह तो उनकी बात सुनने की बजाय सो रहे हैं. इसके बाद इस चर्चा में दो-तीन और विधानसभा के सदस्यों ने हिस्सा लिया. बारी जब वीरभद्र सिंह की आई, तो वीरभद्र सिंह ने ऐसा जवाब दिया जिससे पूर्व मंत्री महोदय निःशब्द रह गए. वीरभद्र सिंह ने सिलसिलेवार एक-एक बात का जवाब देकर सदन में अपने विरोधियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर वीरभद्र सिंह ने झपकी लेते-लेते सभी बातों को नोट कैसे कर लिया.

सत महाजन को बिना कुछ कहे दिया जवाब

एक अन्य दिलचस्प किस्सा राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा हुआ है. कुछ पत्रकार तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास बयान लेने के लिए पहुंचे थे. वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा के साथ अन्य पत्रकार भी मौजूद थे. वीरभद्र सिंह ने बयान देने से पहले सभी के लिए चाय मंगवाई. तभी वहां कैबिनेट मंत्री सत महाजन पहुंचे. सत महाजन ने वीरभद्र सिंह से आग्रह किया कि वे जल्दी कुछ कागजों पर साइन कर दें. क्योंकि उन्हें कार्यक्रम में जाने के लिए देर हो रही है. वीरभद्र सिंह ने पेन निकाला और कागज को पढ़ने लगे. वीरभद्र सिंह ने एक-एक लाइन को ध्यानपूर्वक पढ़ रहे थे.

कागज के अंतिम अक्षरों तक आते-आते वीरभद्र सिंह ने नींद की झपकी ले ली. मौके पर मौजूद पत्रकार और कैबिनेट मंत्री सत महाजन वीरभद्र सिंह को देखते रहे. करीब एक मिनट इंतजार करने के बाद वीरभद्र सिंह अचानक उठे. वीरभद्र सिंह ने कहा- 'आइए, महाजन साहब! आइए बैठ जाइए. अरे भाई! महाजन साहब को जूस पिलाइए.' इसके बाद वीरभद्र सिंह ने कागज को बाईं तरफ और पेन को दाईं तरफ रख दिया. महाजन को मजबूरन जूस पी कर वहां से जाना पड़ा. मौके पर मौजूद पत्रकार समझ गए वीरभद्र सिंह उनका काम नहीं करना चाहते. क्योंकि उन दिनों दोनों नेताओं के बीच कुछ सियासी खटपट भी चल रही थी.

ये भी पढ़ें: Himachal News: मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए CM सुक्खू ने भेजा अपना हेलीकॉप्टर, परिजनों ने जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget