एक्सप्लोरर

19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, छात्र-छात्राओं को करना होगा कोरोना टेस्ट

Shimla News: दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीधे संपर्क में आने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है.

President Droupadi Murmu Himachal Visit: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 18 अप्रैल को शिमला (Shimla) दौरे पर आ रही हैं. वे 21 अप्रैल की दोपहर तक शिमला में रुकेंगी. 19 अप्रैल को दोपहर 3:10 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) के 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी. इस दौरान वे विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित करेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे.

कौन बड़ी हस्तियां बनी हैं समारोह का हिस्सा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली तीसरी राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले 24 मई 2013 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 20वें दीक्षांत समारोह और 30 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे. इसके अलावा 19 मार्च 2014 को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, 9 जून 2015 को उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, 20 अगस्त 2016 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर और 29 नवंबर 2019 को मोदी सरकार में तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

President Draupadi Murmu Shimla Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे के लिए मैन्यू तैयार, गुच्छी के साथ परोसी जाएगी सेब की खीर

19 अप्रैल को होगा HPU दीक्षांत समारोह 
19 अप्रैल को होने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विश्वविद्यालय राष्ट्रपति के दौरे से पहले छावनी में तब्दील हो चुका है. राष्ट्रपति की सुरक्षा गार्डों ने विश्वविद्यालय के चप्पे-चप्पे पर नजर टिकाई हुई है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति से सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं भी खासे उत्साहित हैं. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीधे संपर्क में आने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है. कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीधे संपर्क में आया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget