एक्सप्लोरर

'देश भर में हिमाचल का नाम खराब कर रही BJP', समोसा विवाद के बीच बोले CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार

Samosa Controversy: समोसा की जांच पर हिमाचल प्रदेश की राजनीति गर्मायी हुई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बीजेपी पर पलटवार किया है.

Samosa Controversy in Himachal Pradesh: शिमला में शनिवार (9 नवंबर) को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अनोखा मार्च निकाला. 'समोसा मार्च' की चर्चा देशभर में होने लगी. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने समोसा मार्च सुखविंदर सिंह सरकार को घेरने के लिए निकाला. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने अनोखे मार्च पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर हिमाचल प्रदेश का नाम खराब करने का आरोप लगाया. नरेश चौहान ने कहा कि बीजेपी मुद्दाविहीन हो गयी है. 

मीडिया सलाहकार ने भाजयुमो के समोसा मार्च निकालने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. नरेश चौहान ने कहा कि समोसा मार्च से प्रदेश की नकारात्मक पब्लिसिटी हो रही है. राज्य में कई गंभीर मुद्दे होने के बावजूद बीजेपी राजनीति कर रही है.

उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि समोसे पर सीआईडी जांच के आदेश नहीं दिये गये थे. ऐसे में बीजेपी नेताओं का दुष्प्रचार करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की वजह से देश भर में हिमाचल प्रदेश की नकारात्मक छवि बन रही है. नरेश चौहान बीजेपी को विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी के साथ निभाने की सलाह दी.

बीजेपी कर रही कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र- चौहान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है. देश और प्रदेश की जनता को बीजेपी की ऐसी राजनीति पसंद नहीं है. नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए बीजेपी को प्रदेश हित से जुड़े मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाने चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिशाविहीन हो गयी है.

नरेश चौहान के मुताबिक बीजेपी में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है. बीजेपी में डॉ. राजीव बिंदल, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर के बीच सियासत में आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है. बीजेपी के प्रादेशिक नेताओं को डर सता रहा है कि जगत प्रकाश नड्डा आगे न निकल जाएं.

ये भी पढ़ें-

'सरकार का लेनादेना नहीं, यह आंतरिक मामला', हिमाचल में समोसा संग्राम पर CID का स्पष्टीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget