एक्सप्लोरर

Himachal: हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का BJP पर जोरदार पलटवार, जयराम ठाकुर को बताया 'नाटी किंग'

Vikramaditya Singh Attacks On Jairam Thakur: हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के परिणाम में जयराम बेवजह खुश हो रहे हैं.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) पर निशाना साधा है. तीन राज्यों में बीजेपी (BJP) की जीत के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बेवजह ही खुश हो रहे हैं. उन्हें अपने राज्य के परिणाम पर ध्यान देना चाहिए. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक साल पहले ही प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर भेजा है.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा की जयराम ठाकुर बेगानी शादी में नाच रहे हैं. उन्हें जहां मौका मिलता है, वे नाटी करने लग जाते हैं. लोक निर्माण मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि यूं ही जयराम ठाकुर को नाटी किंग नहीं कहा जाता. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर को मुद्दों पर सरकार का विरोध करना चाहिए. वे खुद भी इसका स्वागत करेंगे.

'बेबुनियाद बयानबाजी न करें जयराम ठाकुर'
 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोमवार को जयराम ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए कथित महादेव ऐप घोटाले से हिमाचल चुनाव की फंडिंग हुई. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को तथ्यहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. केंद्र सरकार के पास सभी जांच एजेंसियां हैं. वे ईडी और सीबीआई से इसकी जांच करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपने पद की भी गरिमा रखनी चाहिए. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब आपदा आई, तब सरकार का साथ देने की बजाय बीजेपी राजनीति करने में व्यस्त रही.

बीजेपी का विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार

वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता चेतन बरागटा ने कहा कि विक्रमदित्य सिंह का यह बयान निंदनीय है. नाटी हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत है. हर शुभ कार्य के दौरान नाटी डाली जाती है. जिस जिला से विक्रमादित्य सिंह संबंध रखते हैं, वहां तो नाटी का और भी ज्यादा महत्व है. विक्रमादित्य सिंह को बताना चाहिए कि आखिर उन्हें पारंपरिक नाटी से दिक्कत क्या है? चेतन बरागटा ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को जयराम ठाकुर की नाटी की चिंता छोड़ उस डांस पर ध्यान देना चाहिए, जो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होली लॉज को करवा रहे हैं. चेतन बरागटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होली लॉज को ऐसा डांस करवा रहे हैं, जिसके स्टेप भी विक्रमादित्य सिंह पकड़ नहीं पा रहे.

ये भी पढ़ें- Himachal Politics: हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर पर CPS संजय अवस्थी का पलटवार, पूछा- 'आपदा में आपने क्या किया?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget