एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट से ड्रॉप होने के बाद अब क्या होगी अनुराग ठाकुर की भूमिका? चर्चाओं का बाजार गर्म

Anurag Thakur News: मोदी सरकार 3.0 में हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर को जगह नहीं मिली है. इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नए रोल को लेकर चर्चा जोरों पर है.

Anurag Thakur New Role: हमीरपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद अनुराग ठाकुर को इस बार मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली. इसके बाद से ही अनुराग ठाकुर की नई भूमिका को लेकर चर्चा जोरों पर है. चूंकि हिमाचल प्रदेश अनुराग ठाकुर का गृह राज्य है, ऐसे में उनके समर्थक भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी में देखना चाह रहे हैं. अनुराग ठाकुर के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक की चर्चा करने से लोग गुरेज नहीं कर रहे.

हालांकि अनुराग ठाकुर खुद ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह किसी दौड़ में शामिल नहीं हैं. वह सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर संगठन के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. 

अनुराग ठाकुर ने शिमला में भी मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता परमानेंट होता है, जबकि जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं. ऐसे में जनता की नजर अनुराग ठाकुर की नई जिम्मेदारी पर है.

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के सात सांसद
भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मोदी सरकार 3.0 में बतौर स्वास्थ्य मंत्री शामिल किया गया है. नड्डा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं, लेकिन वह मौजूदा वक्त में गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं. बावजूद इसके जगत प्रकाश नड्डा को हिमाचल प्रदेश के कोटे से ही मंत्री के तौर पर गिना जा रहा है.

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के चार और राज्यसभा के तीन बीजेपी सांसद हैं. इन सभी सात सांसदों में अनुराग ठाकुर के ही मंत्री बनने की सबसे अधिक चर्चा थी. हालांकि अनुराग ठाकुर को इसमें जगह नहीं मिली.

क्या अनुराग ठाकुर को लेकर भी मिलेगा सरप्राइज?
अनुराग ठाकुर ने साल 2008 में पहले उपचुनाव जीतने के बाद साल 2009, साल 2014, साल 2019 और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. 50 साल की उम्र में अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हुए हैं. अनुराग ठाकुर की नई एडजस्टमेंट पर टिकी हुई हैं. 

अनुराग ठाकुर जिस तरह की सधी और अनुशासित बयानबाजी कर रहे हैं. उससे भी आने वाले वक्त में अनुराग ठाकुर को फायदा मिल सकता है. हालांकि जानकार इस तरफ भी ध्यान दिला रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी और विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरप्राइज करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में अनुराग ठाकुर के मामले में भी सरप्राइज मिल सकता है.

Himachal Monsoon: हिमाचल में मानसून कब देगा दस्तक? बीते साल की आपदा से हिमाचल सरकार ने लिया ये सबक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget