एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट को लेकर योगेश्वर दत्त का बड़ा बयान, 'उसकी जगह मैं होता तो...', आरोप लगाते हुए कर दी ये मांग

Yogeshwar Dutt News: पहलवान योगेश्वर दत्त ने विनेश फोगाट के ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई होने पर कहा कि प्रधानमंत्री पर साजिश का आरोप लगाया गया. पूरे देश में गलत माहौल बनाया गया.

Yogeshwar Dutt On Vinesh Phogat: पहलवानों के प्रदर्शन से लेकर पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने और फिर कांग्रेस में शामिल होने पर रेसलर और बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त की प्रतिक्रिया आई है. योगेश्वर दत्त ने कहा कि राजनीति में जाना सबकी अपनी मर्जी है. लेकिन, देश को सच्चाई पता चलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने पर विनेश फोगाट को माफी मांगनी चाहिए कि उनसे गलती हुई. मेडल का नुकसान हुआ.

वहीं साजिश के सवाल पर योगेश्वर दत्त ने कहा कि प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया गया. पूरे देश में गलत माहौल बनाया गया. ये परसेप्शन बनाया गया कि विनेश फोगाट के साथ गलत हुआ. इसी तरह पहलवानों के आंदोलन में भी गलत तरीके से लोगों को इकट्ठा गया. योगेश्वर दत्त ने आगे कहा, "विनेश फोगाट की जगह मैं होता तो पूरे देश से माफी मांगता." साथ ही उन्होंने कहा कि नई संसद भवन के उद्घाटन के समय भी देश के छवि का खराब किया गया.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत को विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद एक बड़ा झटका लगा था और अब उसके अगले ही दिन विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया. पहली बार महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट से भारत को गोल्ड मेडल की आस थी. लेकिन, फाइनल मैच के दिन उनको ओवरवेट होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

100 ग्राम अधिक पाया गया था विनेश फोगाट का वजन

विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम की सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया था और इस तरह उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार उन्हें अंतिम स्थान दिया गया. इसके कुछ दिन बाद विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने राजनीति के अखाड़े में उतरते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया था.

इससे पहले विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने बीजेपी के तत्कालीन सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget