एक्सप्लोरर

Haryana News: सूटकेस में मिला महिला का धड़, बाकी शरीर का अता-पता नहीं, फरीदाबाद में फैली सनसनी

Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला का सिर एक सूटकेस में मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Haryana Murder Case:  हरियाणा के फरीदाबाद के मवई गांव के पास झाड़ियों में एक सूटकेस में एक महिला का धड़ मिला. यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अनुमान लगाया कि घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी.

महिला के अन्य अंगों की तलाश जारी 

पुलिस ने शव को बी के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है. इसने बताया कि महिला के अन्य अंगों की तलाश की जा रही है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने कहा कि महिला की उम्र जो 35 से 40 साल के बीच प्रतीत होती है. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क किनारे झाड़ी से दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस उपायुक्त उषा देवी ने कहा, ‘‘सूटकेस में मिले धड़ की हालत बहुत खराब है. इस सूटकेस को यहां फेंके हुए करीब एक सप्ताह हो गया है. आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है.’’

एक और महिला का सर सूटकेस में मिला

इससे ही मिलता हुआ एक और केस कुछ दिन पहले आया था, जिसमें एक महिला का सर एक सूटकेस में मिला था. मामला मुंबई में विरार के मांडवी इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास का है, जहां झाड़ियों में 13 मार्च को एक सूटकेस में एक महिला की कटी हुई मुंडी मिली थी. मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मांडवी पुलिस स्टेशन ने इस मामले की जांच करते हुए महिला की पहचान का पता लगाया, जिसका नाम उत्पला हरीश हिप्परगी (51 साल) था, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की थी और मुंबई में रहती थी.

पति ने ही की थी महिला की हत्या

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए महिला के पति की तलाश की और कड़क पूछताछ की, जिसमें पता चला कि महिला का हत्या पति ने ही की थी. मांडवी पुलिस स्टेशन ने महिला के हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया.

यह भी पढें-

गुरुग्राम में प्रेमी जोड़े को बचाने के लिए भीड़ पर फायरिंग, 3 घायल, हिरासत में होटल का मालिक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget