एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान, 'भगवान से प्रार्थना है कि...'

Operation Sindoor: पाकिस्तान में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर विनेश फोगाट ने कहा कि भारत माता की रक्षा और हम सबकी सुरक्षा और शांति के लिए इस लड़ाई में आपके जज़्बे और शौर्य को नमन.

Vinesh Phogat On Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अपनी जान को हथेली पे रखकर देश पर हुए आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

हररियाणा के जुलाना सीट से पहली बार विधायक बनीं फोगाट ने कहा, ''भारत माता की रक्षा और हम सबकी सुरक्षा और शांति के लिए इस लड़ाई में आपके जज़्बे और शौर्य को नमन. भगवान से प्रार्थना है कि आपकी हर कदम पर रक्षा करें और आपको जल्दी ही विजय दिलायें . जय हिंद, वंदे मातरम्!''

कुमारी सैलजा ने क्या कहा?

कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भारत की सुरक्षा से बड़ा कोई प्रश्न नहीं. आतंकवाद जहां से भी उपजे—उसका निर्मूलन राष्ट्रीय हित में आवश्यक और अनिवार्य है. इस लड़ाई में कोई समझौता नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा, ''22 अप्रैल की दुर्भाग्यपूर्ण रात से ही कांग्रेस पार्टी स्पष्ट कर चुकी है कि देश की सुरक्षा से जुड़े हर निर्णायक कदम में हम सरकार और हमारी सेना के साथ मज़बूती से खड़े हैं. यह समय राष्ट्रीय एकता का है. हम एकजुट हैं—देश के साथ, सेना के साथ.''

बजरंग पुनिया ने क्या कहा?

वहीं कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया ने कहा, ''जय हो, विजय हो, जय हिंद की सेना, जय हिन्द.'' दोनों ही दिग्गज पहलवान हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की है. सेना ने 9 जगहों को टारगेट किया और आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे. 

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget