एक्सप्लोरर

पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में होंगे शामिल, एक को मिलेगा टिकट

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव से पहले, पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस जॉइन करेंगे. विनेश फोगाट को टिकट मिल सकता है, जबकि बजरंग पूनिया प्रचार करेंगे.

Vinesh Phogat-Bajrang Poonia to Join Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ने जा रहा है. भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार (6 सितंबर) को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं. इसको लेकर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया है. 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, विनेश फोगाट को पार्टी टिकट दे सकती है तो वहीं बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. AICC की ओर से जारी किए गए एक मैसेज में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी में बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. 

विनेश फोगाट को मिल सकती है जुलाना सीट?
कांग्रेस संगठन के महासचिव केसी वेणुगोपाल इस सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे. विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. राहुल गांधी ने उनकी जींद के जुलाना से टिकट पक्की कर दी है. संभावना है कि वह कांग्रेस पार्टी जॉइन करते ही इसका ऐलान कर दें.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विनेश 11 सितंबर को कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से नामांकन करेंगी जबकि पहलवान बजरंग पूनिया को उनके प्रचार का जिम्मा मिला है, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.

दो दिन पहले हुई थी राहुल गांधी से मुलाकात
बीते बुधवार (4 सितंबर) हरियाणा के चुनावी दंगल में हाथ आजमाने की अटकलों के बीच पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसके बाद दोनों ही संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिले थे. ऐसे में दोनों पहलवानों का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था.

तभी से चर्चा होने लगी थी कि फोगाट को जुलाना और पूनिया को बादली सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि, अब माना जा रहा है कि केवल विनेश फोगाट को टिकट मिलेगा. 

अभी तक जारी नहीं हुई कांग्रेस कैंडिडेट लिस्ट
गौरतलब है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बीते मंगलवार तक कुल 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी थी. हालांकि, नामांकन शुरू होने के एक दिन बाद तक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत में जुटी हुई हैं

यह भी पढ़ें: कुलपति नहीं अब 'कुलगुरु' कहिए... प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget