एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज, हरियाणा के कुरूक्षेत्र में स्वामी रामदेव करेंगे बड़ा कार्यक्रम

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले रविवार (01 जून) को योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने शिष्यों और गुरूकुल के छात्रों के साथ कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर योगाभ्यास किया.

International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग गुरु स्वामी रामदेव एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं. जिस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार (01 जून) को योग गुरु ने अपने शिष्यों और गुरूकुल के छात्रों के साथ कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर योगाभ्यास किया. 

इस दौरान स्वामी रामदेव ने बताया कि इस बार योग दिवस खास कैसे खास होने वाला है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला.

धर्मयुद्ध की धरती से बनेगा एक और रिकॉर्ड- रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा, ''योग को अब और बड़े स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. इस बार धर्मयुद्ध की धरती से एक और रिकॉर्ड बनेगा.

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर क्या बोले स्वामी रामदेव?

स्वामी रामदेव ने पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसकी हद याद दिला दी. पीओके का हिसाब तो अब होगा. 'ऑपरेशन सिंदूर' एक संदेश है कि दुश्मन अब ना आंखें दिखा सकता ना ही परमाणु बम की धमकी दे सकता है.'' जासूसी कांड पर उन्होंने कहा, ''देश विरोधी ताकतें हर जगह पर हैं. युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकता है. सीजफायर एक सही फैसला था.''

पहली बार योग दिवस कब मनाया गया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल योग दिवस की थीम की घोषणा की है. इस साल योग दिवस की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' है. मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि योग के जरिए हमारा मकसद पूरी दुनिया को स्वस्थ रखना है. बता दें कि 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान PM मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला हुआ और पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 में मनाया गया था.

शीरीन सिद्दीकी की रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget