एक्सप्लोरर

Haryana: नूंह में पति-पत्नी ने बच्चों सहित कबूला इस्लाम, भाई ने दर्ज कराया केस, हिंदू संगठनों ने की पंचायत

Nuh Religion Conversation: नूंह जिले के हिंदू परिवार के चेतराम ने पूरे परिवार के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन कर लिया. चेतराम नाम बदलकर मोहम्मद इकराम बन गए और पत्नी रेखा नाम बदलकर रुखसार रख लिया.

नूंह जिले के मरोड़ा गांव में एक अनुसूचित जाति (SC) के हिंदू परिवार के इस्लाम कबूलने का मामला तूल पकड़ रहा है. राजमिस्त्री का काम करने वाले चेतराम अब मोहम्मद इकराम बन चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी रेखा ने अपना नाम बदलकर रुखसार रख लिया है. परिवार के तीनों बच्चों के नाम भी बदल दिए गए हैं.

पुलिस के अनुसार चेतराम और उनकी पत्नी ने नूंह कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने किसी दबाव या लालच के बिना स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया है. बयान दर्ज होने के बाद से यह परिवार भूमिगत हो गया है. हिंदू संगठन लगातार चेतराम और उनके परिवार को वापस हिंदू धर्म में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

शपथपत्र ने इलाके में बढ़ाई सनसनी

26 अगस्त को चेतराम के साले के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें नोटरी से सत्यापित शपथपत्र थे. इसमें चेतराम ने खुद, पत्नी और बच्चों के इस्लाम कबूलने की घोषणा की थी. शपथपत्र में लिखा था कि यह फैसला किसी दबाव या लालच में नहीं बल्कि इस्लाम की अच्छाइयों से प्रभावित होकर लिया गया.

दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

चेतराम के भाई सतबीर की शिकायत पर पुलिस ने शाहिद और सिराजुद्दीन नामक दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज किया. यह धारा गुप्त कारावास और गलत तरीके से कैद करने से जुड़ी है. पुलिस ने परिवार को सुरक्षा में लेकर नूंह कोर्ट में बयान दर्ज कराए.

राजमिस्त्री का काम करता था चेतराम

मरोड़ा गांव मुस्लिम बहुल है, जहां लगभग 6000 की आबादी में मात्र 15 परिवार अनुसूचित जाति के हिंदू हैं. चेतराम का परिवार इन्हीं में से एक है. आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार एक कमरे के मकान में रहता था और राजमिस्त्री का काम कर जीवन यापन करता था.

दबाव बनाकर कराया धर्म परिवर्तन

घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया. रविवार को हिंदू विद्या निकेतन विद्यालय में पंचायत बुलाई गई, जिसमें अनुसूचित जाति समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गरीब और कमजोर वर्ग को लालच और दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई हो, अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

जरुरत पड़ने पर होगी महापंचायत 

पंचायत में तय हुआ कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा और जरुरत पड़ने पर जिले में महापंचायत बुलाई जाएगी. मंगलवार को हिंदू समाज की एक कमेटी डीसी अखिल पिलानी के मार्फत सीएम को ज्ञापन सौंपेगी.

Input By : Liyakat Nuh
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget