एक्सप्लोरर

Kashmir Terror Attack: हरियाणा के निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की गई जान, 16 अप्रैल को हुई थी शादी

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 16 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है. इसमें हरियाणा के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल हैं.

Pahalgam Terror Attack Today: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के रहने वाले भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विजय नरवाल की जान चली गई. वो 26 साल के थे. वो कोच्चि में पोस्टेड थे. पहलगाम में छुट्टियों पर थे. वो हरियाणा के रहने वाले थे जिनकी 16 अप्रैल को ही शादी हुई थी. डिफेंस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. आतंकी हमले में 16 लोगों की मौत हो गई जिनके नाम भी सामने आ गए हैं. 

मृतकों की लिस्ट

शिवम मोग्गा- कर्नाटक, शालिंदर कालपिया, रामचंद्रम, मनीष रंजन, प्रशांत कुमार बालेश्वर, हिमत भाई कलाठिया- सूरत, सैयद हसन शाह- अनंतनाग, संजय लखन लेले, अतुल श्रीकांत मोणे- महाराष्ट्र, उदवानी ररदीप कुमार- संयुक्त अरब अमीरात, बितन अधिकारी, सुंदीप नेवपाने- नेपाल, दिलीप जयराम देसाले- महाराष्ट्र, शुभम द्विवेदी- उत्तर प्रदेश और मंजूनाथ शिवमू- कर्नाटक शामिल हैं.

बख्शा नहीं जाएगा- सीएम सैनी

इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही है. इस बुजदिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई अडिग है."

हम मुंहतोड़ जवाब देंगे- खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे नागरिकों पर कायरतापूर्ण हमले के समाचार से मन आक्रोशित है. आतंकियों द्वारा किए गए इस निंदनीय कृत्य में हताहत नागरिकों के परिजनों के साथ पूरे देश की संवेदनाएं हैं. हमारे वीर जवान आने वाले समय में इस कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब अवश्य देंगे. मां भारती के वीर सपूतों के होते हुए जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे."

जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हु्ड्डा ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में कई पर्यटकों के हताहत होने की खबर दिल दहला देने वाली है. इस बर्बर हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget