एक्सप्लोरर

हरियाणा में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन? कुमारी सैलजा बोलीं, 'कुछ लोग होंगे, उसमें...'

Kumari Selja News: हरियाणा में कांग्रेस पार्टी लगातार ये दावा कर रही है कि इस बार उनकी सरकार बनेगी. सीएम का चेहरा कौन होगा, ये विधानसभा चुनाव बाद तय करने की बात हो रही है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस का सीएम कैंडिडेट कौन होगा, इस सवाल के जवाब में सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हाईकमान सैलजा को इग्नोर नहीं कर सकता. न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही. उन्होंने कहा कि चीफ मिनिस्टर कांग्रेस कभी डेक्लेयर नहीं करती. हाईकमान को ही निर्णय लेना है. सीएम की रेस में कुछ लोग होंगे और उसमें सैलजा का नाम जरूर होगा. 

बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा, इसका फैसला विधानसभा चुनाव के बाद होगा. पार्टी इस बात को साफ कर चुकी है. सैलजा पहले भी ये कहती रही हैं कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर हाईकमान का आखिरी फैसला सर्वमान्य होगा. वो फैसला करेंगे कि किसको क्या जिम्मेदारी देनी है? सैलजा ये भी दावा करती रही हैं कि इस बार कांग्रेस की हवा है और प्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है.

बीजेपी पहले अपना घर संभाले- सैलजा

हरियाणा में हाल में कुमारी सैलजा की कांग्रेस नेतृत्व से नाराजगी की अटकलें लगाई गई थीं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनके कथित मतभेदों को लेकर भी सुर्खियां बनती रही हैं. कुछ दिन पहले जब उनसे पूछा गया था कि बीजेपी ये दावा करती है कि कुमारी सैलजा की कांग्रेस पार्टी से नाराजगी है. इस सवाल पर उन्होंने कहा था, ''बीजेपी को पहले अपना घर संभालना चाहिए. जहां तक कांग्रेस की बात है, वो हमारी अंदरुनी बात है.''

अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक रैली के मंच पर कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक साथ लाया था और ये जताने की कोशिश की गई कि दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है और सभी मिलकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. हरियाणा में कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं, एक सीट अपने सहयोगी सीपीआई (एम) को दी है.

गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है. वहीं, सभी सीटों के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें:

Haryana Election 2024: हरियाणा में इलेक्शन बूथ को लेकर ECI की गाइडलाइन जारी, पोस्टर-झंडे समेत इन बातों की मनाही

 



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget