एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा में इलेक्शन बूथ को लेकर ECI की गाइडलाइन जारी, पोस्टर-झंडे समेत इन बातों की मनाही

Haryana Assembly Election 2024: चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन बूथ पर झंडा और पोस्टर नहीं लगा सकती हैं. साथ ही इन बूथों को पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूर बनाया जाएगा.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के इलेक्शन बूथों को लेकर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने गाइडलाइन जारी कर दी है. भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, राजनीतिक पार्टियां इलेक्शन बूथ पर झंडा और पोस्टर नहीं लगा सकती हैं. साथ ही इन बूथों को पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूर बनाया जाएगा. हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पंकज अग्रवाल ने कहा, आयोग की ओर से राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को निर्देश दे दिए गए हैं.

ECI का गाइडलाइन में क्या-क्या?
उन्होंने कहा, इलेक्शन बूथ में केवल एक मेज और दो कुर्सियां रखी जा सकती है. धूप से बचने के लिए 10 फुट लंबा और इतनी ही चौड़ाई का टेंट लगा सकते हैं. इलेक्शन बूथ पर कोई भी पोस्टर, झंडा या कोई अन्य प्रचार सामग्री प्रदर्शित नहीं की जा सकेंगी. वहीं पंकज अग्रवाल ने आगे बताया कि ऐसे बूथ पर किसी भी तरह का खाने का सामान भी नहीं बांटा जा सकता है, साथ ही भीड़ इक्कठा करने की अनुमति भी नहीं होगी. 

इलेक्शन बूथ स्थापित करने से पहले राजनीतिक दलों को रिटर्निंग अधिकारी को उन मतदान केंद्रों का नाम और क्रम संख्या बतानी होगी. जहां वो बूथ स्थापित करना चाह रहे हैं. साथ ही स्थानीय प्रशासन से अनुमति भी लेनी होगी. वहीं लिखित अनुमति बूथ पर तैनात व्यक्तियों के पास होनी चाहिए, ताकि वो मांगे जाने पर संबंधित चुनाव अधिकारी, पुलिस अधिकारियों को उसे दिखा सकें. 

आयोग के आदेश के अनुसार, यह बूथ सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर अतिक्रमण करके नहीं खोला जाएगा. ऐसे बूथों को लगाने और चलाने में होने वाले खर्चे को उम्मीदवार के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा. ऐसे बूथों का उपयोग केवल मतदाताओं को अनौपचारिक पहचान पत्र जारी करने के उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए. ये अनौपचारिक पहचान पर्ची आयोग के निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार के नाम, राजनीतिक पार्टी का नाम या चुनाव चिन्ह के नाम के बिना होनी चाहिए.

इन बूथों पर तैनात व्यक्ति मतदाताओं को किसी भी तरह से रोकने टोकने की कोशिश नहीं करेंगे. इसके अलावा राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों द्वारा ऐसे बूथ पर तैनात किए जाने के लिए नामित व्यक्ति उसी मतदान केंद्र का मतदाता होना चाहिए. उसके पास मतदाता पहचान पत्र भी होना चाहिए. इसके अलावा राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह किसी आपराधिक मामले में फंसे व्यक्ति को ऐसे मतदान केंद्रों पर तैनात न करें.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल होने पर अशोक तंवर की पहली प्रतिक्रिया, BJP पर निशाना साधते हुए क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget