एक्सप्लोरर

जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा को बड़ी 'राहत', पिता ने भी सरकार से की थी मांग

Jyoti Malhotra Lawyer: एकवोकेट कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार (27 मई) को आधिकारिक तौर पर उन्हें अपना वकील चुना है.

गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को वकील मिल गया है. एडवोकेट कुमार मुकेश को वकील नियुक्त किया गया है. उन्होंने कहा कि ज्योति ने मुझे कल (27 मई) को अपना आधिकारिक वकील चुना है. आज मैंने कोर्ट में वकालतनामा दे दिया है. कुछ दस्तावेजों की मांग की हैं ताकि इस केस को स्टडी किया जा सके कि पुलिस की जांच अब तक कहां तक गई है. 

केस की स्टडी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- वकील

वकील कुमार मुकेश ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "केस की स्टडी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगली सुनवाई 9 जून को है. वो सिर्फ ज्योति की अटेंडेंस होगी. 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ज्योति को भेजा गया है जो 9 जून को पूरे हो जाते हैं. उसके बाद दोबारा कोर्ट डिसाइड करेगी."

देखते हैं पुलिस जांच में क्या लेकर आती है- वकील

वकील ने कहा, "पुलिस ने 16 मई 2025 को एफआईआर दर्ज की थी बीएनएस की धारा 152 और सेक्शन 3 और 5 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट. फिर पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर लिया. 17 मई को कोर्ट में पेश करके 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया. 5 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया और चार दिनों की पुलिस रिमांड ली. 4 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद 26 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया और एडिशनल पुलिस कस्टडी की डिमांड नहीं की और कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया."

ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश
ज्योति मल्होत्रा के वकील एडवोकेट कुमार मुकेश

इसके आगे उन्होंने कहा, "ज्योति पर यही आरोप लग रहे हैं कि वो दानिश के संपर्क में आई थी. दानिश पाकिस्तान हाई कमीशन में अपॉइंट था और उसने वीजा को लेकर उससे मुलाकात की थी. पुलिस ने भी दावा किया है कि POIs के संपर्क में थी. अब देखते हैं पुलिस अपनी जांच में क्या लेकर आती है."

पिता ने सरकार से वकील मुहैया कराने की मांग की थी

बता दें कि ज्योति के पिता ने सरकार से मांग की थी कि उन्हें वकील मुहैया कराया जाए. ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने बीते दिनों कहा था कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि अपनी बेटी के लिए वकील कर सकें.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget