एक्सप्लोरर

ज्योति मल्होत्रा की ज्यूडिशियल कस्टडी 21 जुलाई तक बढ़ी, वकील बोले, 'गवर्नमेंट ने भी उसको...'

Jyoti Malhotra News: ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय की गई है. 16 मई को ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था.

हिसार की एक कोर्ट ने जासूसी के संदेह में गिरफ्तार इंफ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा ​​की ज्यूडिशियल कस्टडी सोमवार (7 जुलाई) को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी. ज्योति मल्होत्रा ​​को 16 मई को गिरफ्तार किया था. हिसार की रहने वाली यूट्यूबर को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.

गवर्नमेंट ने भी उसको स्पॉन्सर किया था- वकील

इस बीच ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि इस हफ्ते बेल के लिए प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा, "मीडिया में ये बात सामने आई है कि केरल सरकार ने ज्योति मल्होत्रा को टूरिज्म के वीडियो बनाने के लिए स्पॉन्सर किया था. ये तो ज्योति के पक्ष की बात है. ऐसे ही रेलवे ने भी स्पॉन्सर किया था. बार-बार जो सवाल उठ रहे है कि पैसे कहां से आए, गवर्नमेंट भी पैसा दे रही थी. गवर्नमेंट ने भी उसको स्पॉन्सर किया था."

21 जुलाई को कोर्ट में होगी अलगी सुनवाई

ज्योति मल्होत्रा ​​​​फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, लेकिन कोर्ट ने उसकी हिरासत अवधि को बढ़ा दिया है. वकील कुमार मुकेश ने कहा, ‘‘उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है और सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय की गई है.’’ 33 साल की यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश हुई.

यहां की एक और कोर्ट ने 9 जून को उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी. पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि इस मामले में जांच अभी जारी है.

ज्योति ​​को 16 मई को गिरफ्तार किये जाने के बाद कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, लेकिन आगे की पूछताछ के लिए पुलिस के अनुरोध पर इस हिरासत अवधि को चार दिन के लिए और बढ़ा दिया था. कोर्ट ने 26 मई को उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था.

पाक खुफिया संगठन के अधिकारी से संपर्क में थी ज्योति

हिसार पुलिस ने पहले कहा था कि मल्होत्रा ​​के पास किसी भी सैन्य या रक्षा-संबंधी जानकारी तक पहुंच होने का कोई सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन दावा किया कि वह कुछ लोगों के संपर्क में थी और उसे पता था कि वे पाकिस्तानी खुफिया संगठन के अधिकारी हैं.

पुलिस सूत्रों ने पहले कहा था कि वह नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में थी. दानिश को कथित तौर पर जासूसी में शामिल होने के आरोप में 13 मई को भारत ने निष्कासित कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
Gurugram Rain: गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, NH-48 पर लंबा जाम
हरियाणा: गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, NH-48 पर लंबा जाम
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget