एक्सप्लोरर

Gurugram News: 3000 रुपये के लिए नाबालिग को मारा चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram News In Hindi: गुरुग्राम में सैक्टर-16 के नजदीक एक 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक अपने दोस्तों की लड़ाई में गया था, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया गया.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में मात्र तीन हजार रुपयों के लिए एक 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हालांकि पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है. आज (11 मार्च) गुरुग्राम पुलिस आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी.

सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों से कराया घटनास्थल का निरीक्षण

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि कल 10 मार्च को पुलिस थाना सिविल लाइन्स गुरुग्राम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सैक्टर-16 के नजदीक किसी व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है. जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब उन्हें पता चला कि घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया चुका है. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. जिस पर पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया और दूसरी टीम ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचकर, आवश्यक कार्यवाही करते हुए मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया. मृतक की पहचान केशव (उम्र-17 साल) निवासी गांव बड़ा बैजपुर जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई.

मृतक दोस्तों की पैसों को लेकर बहस होने पर गया था समझाने

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की मां ने पुलिस को शिकायत देकर जानकारी दी कि उनके बेटे ने कुछ समय के लिए गाड़ियों के एक शोरूम में काम किया था, जहां उसकी पहचान मानू नाम के एक युवक से हुई थी. शिकायत के अनुसार 10 मार्च 2026 को उनके बेटे की उसके एक दोस्त से बात हुई, जिसने बताया कि सेक्टर-16 गुरुग्राम में महिंद्रा शोरूम के सामने केशव, यश और धीरज की मानू से पैसों को लेकर बहस हो गई. इसी दौरान कहासुनी बढ़ने पर मानू ने केशव पर चाकू से हमला कर दिया. घायल केशव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

दोस्त धीरज और आरोपी के बीच 3000 हजार रुपए पर हुई बहस 

पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान मानू (24 साल) निवासी शीतला कॉलोनी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक केशव के दोस्त धीरज ने दिसंबर 2025 में आरोपी मानू से 3000 रुपये उधार लिए थे. मानू लगातार धीरज पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था. इसी बात को लेकर केशव और आरोपी मानू के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी. पुलिस के अनुसार इसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर केशव पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है. फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Sirsa News: NIT कुरुक्षेत्र में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव, आत्महत्या की आशंका
NIT कुरुक्षेत्र में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव, आत्महत्या की आशंका
हरियाणा सरकार ने 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, किस वजह से हुई कार्रवाई?
हरियाणा सरकार ने 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, किस वजह से हुई कार्रवाई?
Jhajjar News: 'बहुत समझाने की कोशिश की...', झज्जर में फाइनेंसर के हत्याकांड में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री
'बहुत समझाने की कोशिश की...', झज्जर में फाइनेंसर के हत्याकांड में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री
हरियाणा: यमुनानगर में गैस लीक होने से लगी आग, दूर तक सुनाई दिए धमाके, सात बच्चों समेत 11 झुलसे
हरियाणा: यमुनानगर में गैस लीक होने से लगी आग, दूर तक सुनाई दिए धमाके, सात बच्चों समेत 11 झुलसे
Advertisement

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में किस जगह होगी US-ईरान वार्ता? तय हो गया वेन्यू, इमरजेंसी की हालत में किया ये इंतजाम
पाकिस्तान में किस जगह होगी US-ईरान वार्ता? तय हो गया वेन्यू, इमरजेंसी की हालत में किया ये इंतजाम
मथुरा: वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, हादसे में 10 की मौत और कई लापता, रेस्क्यू जारी
मथुरा: वृंदावन में यमुना में पलटा स्टीमर, हादसे में 10 की मौत और कई लापता, रेस्क्यू जारी
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
आज IPL में विराट कोहली लगाएंगे तिहरा शतक, RR के खिलाफ रचेंगे ऐतिहासिक कीर्तिमान
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
Vacation Benefits For Health: दिल-दिमाग की खुशी के लिए कितने दिन मिलनी चाहिए छुट्टियां? साइंस ने सुलझाई ऑफिस ऑवर्स की गुत्थी
दिल-दिमाग की खुशी के लिए कितने दिन मिलनी चाहिए छुट्टियां? साइंस ने सुलझाई ऑफिस ऑवर्स की गुत्थी
कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाले ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 40% सब्सिडी, जान लें कमाई का गणित
कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाले ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 40% सब्सिडी, जान लें कमाई का गणित
Embed widget