एक्सप्लोरर

Watch: हिमानी नरवाल की लाश सूटकेस में लेकर जाता दिखा आरोपी, CCTV में कैद

Himani Narwal News: हिमानी नरवाल हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी सचिन को कोर्ट ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. अब इस केस में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

रोहतक की हिमानी नरवाल मर्डर केस में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. आरोपी सचिन सूटकेस में हिमानी की लाश ले जाते हुए दिखाई दिया. सचिन को पुलिस ने सोमवार (3 मार्च) को जिला कोर्ट में पेश किया. इस दौरान कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के लिए सात दिन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी अमित श्योराण की कोर्ट ने सिर्फ तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया. 

मोबाइल चार्जर से गला घोंटा- पुलिस

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी ने मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटने और बाद में उसके शव को सूटकेस में भर दिया. हिमानी की लाश शनिवार (1 मार्च) को रोहतक जिले की सांपला तहसील में बस अड्डे के नजदीक एक सूटकेस में भरा गया था. इस वारदात की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई.

आरोपी चलाता है फोन की दुकान

रोहतक में एडीजीपी केके राव ने कहा कि आरोपी सचिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.  पुलिस ने बताया कि सचिन झज्जर जिले का रहने वाला है, जहां वह मोबाइल फोन की दुकान चलाता है जबकि हिमानी रोहतक के विजय नगर में रहती थी. उन्होंने कहा कि यह एक हत्या थी, जिसके कुछ सुराग मिले हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जब शव पाया गया तो हमने एसआईटी सहित आठ टीम गठित कीं. हमारी प्राथमिकता शव की पहचान करना था. जब परिवार ने उसकी पहचान की, तो पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए तेजी से जांच की.’’

पीड़िता के घर भी आता-जाता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवति के संपर्क में था और उसके घर भी आता-जाता था. एडीजीपी ने कहा, ‘‘महिला विजय नगर में अकेली रहती थी. 27 फरवरी को आरोपी उसके घर पहुंचा और दोनों के बीच झगड़ा हुआ.’’ अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था. 

पुलिस के अनुसार, सचिन (एक विवाहित व्यक्ति जिसका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है) ने मोबाइल फोन के चार्जर से जुड़े तार से हिमानी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  

22 साल की हिमानी नरवाल हत्याकांड में आरोपी सचिन की तस्वीर, शरीर पर नाखूनों के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget