एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में नकली पनीर का भंडाफोड़, 1300 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, जांच जारी

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में उड़नदस्ता और फूड सेफ्टी टीम ने सोहना की अनाज मंडी से 1,300 किलो सिंथेटिक पनीर, रसगुल्ला और घी के सैम्पल लिए. जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए सोहना की अनाज मंडी से तीन गाड़ियों के अंदर से करीब 1,300 किलो सिंथेटिक पनीर के सैम्पल लिए.

अनाज मंडी के अंदर खुली दो दुकानों पर पनीर सप्लाई करने वाली दुकानों से भी रसगुल्ला व घी के सैम्पल लिए गए. अगर हम पनीर सप्लाई करने वालों की माने तो पनीर को पलवल के खंड हथीन से सप्लाई करने के लिए सोहना में लाया जाता था और सोहना में अलग-अलग दुकानों पर सप्लाई किया जाता था.

उड़नदस्ता टीम ने सोहना मंडी में कार्रवाई की

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को काफी समय से सोहना के अंदर नकली पनीर सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की मौजूदगी में सोहना की अनाज मंडी के अंदर बाबूराम की दुकान पर पनीर उतार रही गाड़ी को काबू करते हुए, वहां गाड़ी से पनीर का सैम्पल लिया.

वहीं दूसरी तरफ, दुकान के अंदर से दुकान पर बेचे जाने वाले रसगुल्ला व घी का भी सैम्पल लिया गया. इसके अलावा, जब सीएम फ्लाइंग की टीम दोबारा अनाज मंडी में पहुंची, तो पनीर से भरी हुई दो गाड़ियां श्री श्याम रसगुल्ला व पनीर भंडार पर पनीर उतार रही थीं.

रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही

जिसके बाद टीम ने इन दोनों गाड़ियों को काबू करते हुए, गाड़ियों के अंदर भरे पनीर का सैम्पल लिया. अगर हम फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर की माने, तो तीनों गाड़ियां पलवल के हथीन से पनीर सप्लाई करने के लिए सोहना में आई थीं.

फिलहाल, फूड सेफ्टी विभाग की टीम से पनीर, रसगुल्ला व घी के सैम्पल लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा. जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

 सिंथेटिक पनीर की कार्रवाई पर नजर

लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि गुरुग्राम जिले में काफी समय से सप्लाई किए जाने वाले इस सिंथेटिक पनीर पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम से आगामी कार्यवाही क्या अमल में लाई जाती है. यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget