एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा कांग्रेस में नई टीम की एंट्री, 32 जिलों को मिले नए अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Congress: कांग्रेस ने हरियाणा के 32 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है. जातीय संतुलन साधते हुए जाट, ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी और पिछड़े वर्ग के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई.

हरियाणा कांग्रेस ने मंगलवार शाम बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 32 जिलों में नए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया. यह कदम पार्टी के 'संगठन पुनर्जीवन अभियान' के तहत उठाया गया है, ताकि लंबे समय से कमजोर पड़े जिलास्तरीय ढांचे को फिर से मजबूत किया जा सके.

11 साल बाद जिला स्तर पर बदलाव

हरियाणा में कांग्रेस पिछले 11 साल से जिला स्तर पर मजबूत संगठन के बिना काम कर रही थी. इस बार पार्टी ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए नियुक्तियां की हैं. जाट, ब्राह्मण, राजपूत, बनिया, पंजाबी और पिछड़े वर्ग के नेताओं को मौका देकर हर वर्ग तक पहुंच बनाने की कोशिश की गई है.

जून से शुरू हुई थी प्रक्रिया

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी.

इसके बाद पर्यवेक्षकों ने जिलों का दौरा किया, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ली और रिपोर्ट सौंपी. इन रिपोर्टों पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद आखिरकार मंगलवार शाम सूची जारी हुई.

के.सी. वेणुगोपाल ने किया ऐलान

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा के जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. पार्टी के मुताबिक, यह बदलाव संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किया गया है.

हारने वाले उम्मीदवारों को भी मिला मौका

2024 विधानसभा चुनाव में हार झेल चुके पारविंदर पारी, अनिरुद्ध चौधरी और वर्धन यादव को भी जिला अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी दी गई है. इससे संकेत मिलता है कि पार्टी अपने पुराने चेहरों पर भरोसा बनाए हुए है और उन्हें दोबारा मौके दे रही है.

एकमात्र महिला अध्यक्ष

संतोष बेनीवाल इस सूची में अकेली महिला हैं. उन्हें सिरसा जिला कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी का कहना है कि आगे महिला प्रतिनिधित्व और बढ़ाया जाएगा.

किसे मिली किस जिले की जिम्मेदारी?

1. अंबाला कैंट- परविंदर परी
2. अंबाला सिटी- पवन अग्रवाल
3. अंबाला ग्रामीण- दुष्यंत चौहान
4. भिवानी ग्रामीण- अनिरुद्ध चौधरी
5. भिवानी शहरी- प्रदीप गुलिया
6. चरखी दादरी- सुशील धानक
7. फरीदाबाद- बलजीत कौशिक
8. फतेहाबाद- अरविंद शर्मा
9. गुरुग्राम ग्रामीण- वर्धन यादव
10. गुरुग्राम शहरी- पंकज डावर
11. हिसार ग्रामीण- बृजलाल खोवल
12. हिसार शहरी- बजरंग दास गर्ग
13. झज्जर- संजय यादव
14. जींद- ऋषि पाल
15. कैथल- रामचंदर गुज्जर
16. करनाल ग्रामीण- राजेश वैद
17. करनाल शहरी- पराग गाबा
18. कुरुक्षेत्र- मेवा सिंह
19. महेंद्रगढ़- सत्यवीर यादव
20. मेवात (नूंह)- शाहिदा खान
21. पलवल- नेत्रपाल अधाना
22. पंचकुला- संजय चौहान
23. पानीपत ग्रामीण- रमेश मलिक
24. रेवाड़ी ग्रामीण- सुभाष चंद चावड़ी
25. रेवाड़ी शहरी- प्रवीण चौधरी
26. रोहतक ग्रामीण- बलवान सिंह रंगा
27. रोहतक शहरी- कुलदीप सिंह
28. सिरसा- संतोष बेनीवाल
29. सोनीपत ग्रामीण- संजीव कुमार दहिया
30. सोनीपत शहरी- कमल दीवान
31. यमुनानगर ग्रामीण- नरपाल सिंह
32. यमुनानगर शहरी- देवेंद्र सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget