एक्सप्लोरर

हरियाणा के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की सरकार, अशोक तंवर बोले, 'दूध-दही का...'

Haryana Exit Poll 2024 Result : विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. हाल में कांग्रेस में वापसी करने वाले अशोक तंवर की भी प्रतिक्रिया आई है.

Haryana News: हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है. इस पर कांग्रेस के नेता अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने कहा कि 'मैं प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.'' अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस के 45 से 65 के बीच सीटें आती दिख रही हैं. हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. 

पीटीआई से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा, ''हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों जगह के एग्जिट पोल में यही दिखा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में 50-61 सीटों पर गठबंधन को जीत दिख रही है जबकि हरियाणा में भी कांग्रेस को 55-65 सीटों पर जीत दिखाया जा रहा है. दोनों प्रदेशों के लोगों के मुंह में घी-शक्कर है. दूध-दही का खाना खाने वाले लोग हैं. सब को बहुत बधाई कि सबने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.''

दो दिन पहले ही कांग्रेस में की घर वापसी
अशोक तंवर ने हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने राहुल गांधी की एक रैली में कांग्रेस का दामन फिर से थाम लिया. 2022 में उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी और इसके बाद आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी. वह कुछ समय तक टीएमसी में भी रहे और इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से जुड़े थे. 

एग्जिट पोल से पहले तंवर ने किया था यह दावा
बता दें कि एग्जिट पोल आने से पहले अशोक तंवर ने यह दावा किया था कि कांग्रेस कम से कम 75 सीटें जीतेगी. तंवर ने कहा था कि हरियाणा में बदलाव का माहौल दिखाई दे रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व ने देश को जोड़ने और नफरत को खत्म करने की बात कही है. चाहे किसान हो या गरीब या मजदूर, समाज में जिन्हें भी जरूरत थी कांग्रेस उनके साथ खड़ी रही है.

ये भी पढ़ें- 2019 के 'किंगमेकर' दुष्यंत चौटाला को कितनी सीटें? एग्जिट पोल में जानें चाचा अभय चौटाला का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget