एक्सप्लोरर

2019 के 'किंगमेकर' दुष्यंत चौटाला को कितनी सीटें? एग्जिट पोल में जानें चाचा अभय चौटाला का हाल

Haryana Exit Poll 2024 Result: हरियाणा में चौटाला परिवार के प्रदर्शन को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंका दिया है. यहां जेजेपी और आईएनएलडी अपने-अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ चुनाव में है.

Haryana Exit Poll Result: हरियाणा में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) और चंद्रशेखऱ आजाद की जेजेपी-एएसपी गठबंधन और अभय चौटाला (Abhay Chautala) और मायावती की आईएनएलडी-बसपा गठबंधन का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है, इसको लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं जो दोनों ही गठबंधनों के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित करने वाले नजर नहीं आ रहे हैं.

ये पार्टियां ना तो सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही हैं और ना ही सरकार बनाने में सहयोग देने की स्थिति में ही नजर आ रही हैं. यह स्थिति तब है जब दुष्यंत चौटाला 2019 के चुनाव किंगमेकर बनकर उभरे थे और उनकी पार्टी ने 10 सीटें जीती थीं. उन्होंने बीजेपी (40 सीट) को समर्थन दिया था और मनोहर लाल खट्टर सीएम बने थे. हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है.

दैनिक भाष्कर, ध्रुव रिसर्च, पीपुल्स पल्स, रिपब्लिक भारत-मैटरिज ने आज मतदान के बाद अपना एग्जिट पोल का आंकड़ा जारी किया है. इनमें से अधिकतर सर्वे में दोनों गठबंधनों का प्रदर्शन बेहद कमजोर नजर आ रहा है. वे 0-6 सीटें जीत सकते हैं.

दैनिक भाष्कर का एग्जिट पोल

दैनिक भाष्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक जेजेपी प्लस हरियाणा में 0-1 सीट जीत सकती है तो वहीं आईएनएलडी के खाते में 1-5 सीटें जा सकती हैं.

ध्रुव रिसर्च का एग्जिट पोल

हैरान करने वाले आंकड़े ध्रुव रिसर्च के हैं. इसके मुताबिक जेजेपी प्लस और आईएनएलडी प्लस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी. ऐसे में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के चुनाव जितने पर भी संशय है. 

पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल

पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल बता रहा है कि जेजेपी और एएसपी गठबंधन को 0-1 सीटें मिल सकती हैं. जबकि आईएनएलडी-बसपा गठबंधन 2-3 सीटें ला सकती है.

रिपब्लिक भारत-मैट्रिज का एग्जिट पोल

रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के मुताबिक हरियाणा में जेजेपी-एएसपी को 0-3 सीटें मिल सकती हैं तो आईएनएलडी-बसपा के खाते में 3-6 सीटें जा सकती हैं. 

2019 विधानसभा चुनाव में जेजेपी और आईएनएलडी ने अपने दम पर चुनाव लड़ा था. जेजेपी ने 10 सीटें अपने नाम की थीं. जेजेपी का वोट शेयर 14.8 प्रतिशत रहा था. वहीं, दुष्यंत के चाचा अभय चौटाला की आईएनएलडी को काफी नुकसान झेलना पड़ा था. वह केवल एक सीट जीत पाई थी. जबकि वोट शेयर गिरकर 2.44 प्रतिशत हो गया था.

ये भी पढ़ें-  Haryana Election Exit Poll 2024: हरियाणा में एग्जिट पोल में BJP को लगा झटका तो अनिल विज क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget