एक्सप्लोरर

हरियाणा में दलित वोटों में बिखराव, कांग्रेस-BJP को नहीं मिले एकमुश्त वोट, CSDC के सर्वे में खुलासा

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में जाति आधारित वोटों पर किए गए सर्वे से पता चला कि बीजेपी हो या कांग्रेस चाहे सवर्ण हों या ओबीसी या दलित किसी ने भी एकजुट होकर एक पार्टी को वोट नहीं दिया है.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब जातिगत वोटों पर चर्चा चल रही है किस पार्टी को किस जाति के वोट पड़े. इस बीच सीडीएस का एक सर्वे आया है जिससे यह जाहिर होता है कि चाहे वह चुनाव जीतने वाली बीजेपी (BJP) रही है यो उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस (Congress) दोनों में से किसी को भी किसी भी जाति का एकमुश्त वोट नहीं मिला है. जातिगत वोटों में बिखराव नजर आया है.

दलित वोट की हरियाणा में खूब चर्चा रही है. सीएसडीएस की मानें तो 50 फीसदी जाटव मतदाताओं ने कांग्रेस को वोट दिया है जबकि 35 फीसदी ने बीजेपी के पक्ष में वोट डाले हैं. वहीं, अन्य अनुसूचित जातियों के बात करें तो इनमें से 45 फीसदी ने बीजेपी और 33 फीसदी ने कांग्रेस को अपना वोट दिया है. कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के लिए दलित और जाट वोटों पर निर्भर रही है लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस के दलित और जाट वोट बैंक में सेंध लगा दी.

एससी आरक्षित सीटों पर बीजेपी ने सुधारा प्रदर्शन
हरियाणा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 17 सीटें हैं इनमें से बीजेपी ने आठ जीत लीं.  बाकी नौ कांग्रेस ने जीती. बीजेपी ने दलित क्षेत्र वाले नीलोखेड़ी, पटौदी, खरखौदा, होडल, बावल, नरवाना, इसराना और बवानी खेड़ा पर जीत हासिल की. हैरानी की बात यह रही कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान हार गए. उन्हें बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पांच सीट जीती थी. 

क्या इस फैसले से मिला एससी वोट?
इस जीत में कहीं ना कहीं नायब सिंह सैनी सरकार के कुछ फैसलों का भी योगदान है जैसे कि उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था. सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए धानक, बाजीगर, कबीरपंथी, वाल्मीकि, मजहबी और मजहबी सिख को वंचित अनुसूचित जातियों की श्रेणी में शामिल किया तो चमार, राहगर, रैगड़, रविदासी, रामदासी और मोची को अन्य एससी जातियों में उप-वर्गीकृत करने का फैसला किया. यह फैसला बीजेपी के लिए फायदेमंद रहा.

कांग्रेस के जाट वोटों में बीजेपी ने लगाई सेंध
बीजेपी ने सोनीपत, रोहतक और जींद जिलों के निर्वाचन क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में सीटें जीतीं. ये जाट बहुल क्षेत्र हैं. जाटों के गढ़ में बीजेपी ने पांच सीटें जीतीं. इनमें गोहाना, जींद, सफीदों, सोनीपत और उचाना कलां शामिल हैं. कांग्रेस ने बरोदा, बेरी, गढ़ी सांपला-किलोई, जुलाना, महम और रोहतक में जीत दर्ज की. कांग्रेस काफी हद तक जाट वोटों की एकजुटता और दलित वोटों पर निर्भर थी, लेकिन बीजेपी ने इन दोनों वोट बैंकों में बड़ी बढ़त हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- 'इस हार को बहुत...', हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget