एक्सप्लोरर

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मकान के अंदर भयंकर धमाका, 4 लोगों की मौत, फर्श की टाइल तक उखड़ी

Haryana Bahadurgarh Blast: बहादुरगढ़ के एक घर में हुए दो विस्फोटों में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया. विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि फर्श की टाइलें उखड़ गईं.

Bahadurgarh Blast: हरियाणा में बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में एक घर के अंदर अचानक तेज ब्लास्ट हो गया, जिसकी वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मकान में एक के बाद एक दो धमाके हुए हैं. 

धमाके इतने खतरनाक थे कि घर के अंदर लगी फर्श की टाइल तक उखड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

दो बार हुआ खतरनाक धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर 312 में  शनिवार (22 मार्ची) की शाम के समय अचानक धमाका हुआ. उसके बाद घर के अंदर आग लग गई. एक धमाके के कुछ मिनट बाद ही घर के अंदर दूसरा धमाका सुनाई दिया, जो बेहद खतरनाक था. दूसरे ब्लास्ट ने आग को और भी भड़का दिया. 

एक महिला और दो बच्चों समेत मिले 4 शव
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने गेट को धक्का देकर तोड़ने का प्रयास किया. बाद में अंदर के दरवाजे को तोड़ा गया. इसके बाद एक व्यक्ति को घर से बाहर निकाला गया. घर के अंदर चारों तरफ धुआं होने और भयंकर आग होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया. फायर ब्रिगेड ने जब आग पर पूरी तरह से काबू पाया, तो पता चला कि घर में चार लोगों के शव पड़े हुए हैं, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं.

बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान मूल रूप से दिल्ली निवासी हरपाल के रूप में हुई है. हरपाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इस मकान में 7 महीने पहले किराए पर रहने के लिए आया था. घर के अंदर हुए धमाके और आज के कारण यहां चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है. 

घर के अंदर सिलेंडर सही सलामत
घर के अंदर रख एलपीजी सिलेंडर सही सलामत रखे हुए हैं. हालांकि एसी की इंडोर यूनिट को आग की वजह से नुकसान पहुंचा है. आशंका है कि यह ब्लास्ट कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ के कारण भी हो सकता है. इसलिए फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ बैलिस्टिक इन्वेस्टिगेशन टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया जा रहा है.

सामने नहीं आई धमाकों की असल वजह
बहादुरगढ़ पुलिस अभी तक यह नहीं पता लगा पाई है कि आखिर घर के अंदर इतना खतरनाक ब्लास्ट कैसे हुआ. बैलिस्टिक इन्वेस्टिगेशन टीम और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आखिर घर में आग कैसे लगी और धमाकों की असली वजह क्या है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझा पाने में कामयाब हो पाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget