एक्सप्लोरर

Haryana Assembly: आपस में ही भिड़े बीजेपी के नेता, जलेबी से शुरू हुई बहस गोबर तक पहुंची

Haryana Assembly News: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बीजेपी मंत्री अरविंद शर्मा और विधायक रामकुमार गौतम के बीच जलेबी को लेकर बहस हुई, जो गोबर तक जा पहुंची और सदन में हंगामा हो गया.

Haryana Assembly Uproar: मंगलवार (11 मार्च) को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे सदन में जमकर हंगामा हुआ. यह हंगामा विपक्षी पार्टियों के बीच नहीं, बल्कि बीजेपी के ही एक विधायक और कैबिनेट मंत्री के आपसी टकराव के कारण हुआ. कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के बीच जलेबी को लेकर शुरू हुई बहस गोबर तक जा पहुंची.

दरअसल BJP विधायक रामकुमार गौतम ने जलेबी की बात करते हुए कहा, "ऐसा कहा जाता है कि गोहाना की जलेबी देसी तरीके से बनाई जाती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है, घी में नहीं बनाई जाती बल्कि दूसरे तेलों का इस्तेमाल किया जाता है." इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि साफ-सफाई भी नहीं रहती तो मेरी मानें गोहाना की जलेबी की तरफ मुंह भी न करें. 

10 किलो गोबर भी पी गए थे रामकुमार गौतम- अरविंद शर्मा
रामकुमार गौतम के इसी बात पर मंत्री अरविंद शर्मा ने पलटवार किया जिसके बाद हंगामा हो गया. कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा, "रामकुमार को बड़ी बीमारी है और इनकी ये बीमारी एक डॉक्टर ही दूर कर सकता है. रामकुमार गौतम तो शर्त लागाकर 10 किलो गोबर भी पी गए थे." 

इसके जवाब में विधायक रामकुमार गौतम ने अरविंद शर्मा पर एक के बाद एक कई भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए. उन्होंने कहा, "अरविंद शर्मा ने तो कई लोगों से पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए. अरविंद शर्मा मंत्री बन गए हैं लेकिन ये इसके लायक बिल्कुल नहीं हैं." हालांकि, पूरी बहस के दौरान स्पीकर हरविंद्र कल्याण शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन हंगामा बढ़ता ही चला गया. उन्होंने अरविंद शर्मा की तरफ से रामकुमार गौतम पर की गई टिप्पणी में इस्तेमाल शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया.

कांग्रेस ने SIT गठन करने की मांग की
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच की बात कही है. उन्होंने कहा, "विधानसभा में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कांग्रेस पार्टी की तरफ से हम विशेष जांच दल (SIT) या जांच कमेटी के गठन की मांग करते हैं. सभी दलों के विधायकों की टीम बनाकर भी जांच कराई जा सकती है."

ये भी पढ़ें - Haryana: 'कांग्रेसी सोचते हैं कि आज ही बच्चा पैदा हुआ और ...', CM नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget