एक्सप्लोरर

'हमारी हसरत का ख्याल रखते तो...', हरियाणा के नतीजों पर आप सांसद राघव चड्ढा का कांग्रेस पर तंज

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी को तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला. इस बीच AAP सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर शायराना अंदाज में तंज कसा है.

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की शानदार जीत और कांग्रेस को मिली हार के बाद सियासी बयानबाजी शुरु हो गई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने हरियाणा में कांग्रेस की हार पर तंज कसा है. उन्होंने इशारों में कहा कि AAP और कांग्रेस के गठबंधन में साथ ना चुनाव लड़ने की वजह से नुक़सान हुआ है.

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''हमारी आरज़ू की फिक्र करते तो कुछ और बात होती, हमारी हसरत का ख्याल रखते तो एक अलग शाम होती. आज वो भी पछता रहा होगा मेरा साथ छोड़कर, अगर साथ-साथ चलते तो कुछ और बात होती.''

हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

राजनीतिक अनुमानों और एक्जिट पोल के नतीजों को धता बताते हुए बीजेपी ने हरियाणा के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 48 सीट पर जीत दर्ज की. वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली. आईएनएलडी को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में सफल रहे. 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को झटका

हरियाणा से चार बार सांसद, छह बार के विधायक और कांग्रेस की तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मंगलवार को उस समय झटका लगा, जब जीत के उनके अनुमान उलट साबित हुए. ज्यादातर एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था लेकिन नतीजे बिल्कुल अलग आए.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा में साथ मिलकर चुनाव लड़ा. लेकिन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे समेत कई अन्य मुद्दों पर गठबंधन को लेकर बात नहीं बनी थी और दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी झटका हैं, क्योंकि पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई. गौरतलब है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर वोट डाले गए थे. 

ये भी पढ़ें:

आदमपुर सीट से BJP नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे की हार, लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव का क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget